herzindagi
image

घर की दीवारों पर सीलन है या नहीं, इन आसान तरीकों से आप खुद भी लगा सकते हैं पता

Home Tips To Find Dampness On Wall: घर में कई बार आपने भी देखा होगा कि दीवारों पर सीलन लग जाती है, जो घर की खूबसूरती को बिगाड़ देता है। ऐसे में, सीलन का उपचार करने से ज्यादा यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है। क्यों दीवारों पर सीलन लग जाती है और इसका पता कैसे लगाया जा सकता है।
Updated:- 2024-12-27, 16:31 IST

घर की दीवारों पर सीलन लगना आम समस्या है। यह जरूरी नहीं कि सिर्फ बरसात के मौसम में ही दिखे। दीवारों पर सीलन तो आपको ठंड के मौसम में भी नजर आ सकते हैं। जिन घरों में काफी ज्यादा सीलन लगी होती है, वहां तो गर्मियों में भी दीवारों पर सीलन दिख जाती है। कई बार लोग इससे बचने और दीवारों को ठीक कराने के लिए हजारों रूपये तक खर्च कर देते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि, आपको पहले ही दीवारों को ठीक से चेक करते रहना जरूरी है, ताकि सीलन की समस्या का सामना ही न करना पड़े। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे संभव है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर की दीवारों पर सीलन लगने का पता खुद लगा सकते हैं। 

दीवारों पर सीलन का पता कैसे लगाएं?

how to clean damp wall easily

 

अगर आपकी दीवार पर काले, भूरे या हरे रंग के धब्बे नजर आने लगे हैं, तो यह सीलन के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, दीवारों से पेंट का पपड़ी की तरह निकलना भी सीलन की ओर ईशारा करता है। दीवारों पर इस तरह की स्थित से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी दीवारों पर सीलन आने लगी है।

दीवारों को छूकर लगाएं अंदाजा

आप अपने घर की दीवारों को छूकर भी सीलन का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर दीवारें छूकर देखेंगे और यह ठंडी या नम लगती है, तो समझ लीजिए कि आपके घर की दीवारों पर सीलन है। इसके अलावा, अगर किसी दीवार से अजीब सी बदबू हमेशा आ रही है, तो समझ लीजिए कि दीवार पर सीलन है। 

इसे भी पढ़ें- घर की दीवारों पर बढ़ गया है दीमक का आतंक, इन 4 ट्रिक्स से पाएं राहत

कागज के टुकड़े से करें चेक 

damp on wall

अगर आपको लगता है कि घर के किसी दीवार से बदबू आ रही है, तो आप सीलन का पता एक कागज के टूकड़े से भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको उस दीवार पर एक कागज का टूकड़ा चिपका देना है। कुछ समय के लिए इस टुकड़े को छोड़ दें, जब कागज नम होने लगे, तो समझ लीजिए कि यह सीलन का संकेत है। 

इसे भी पढ़ें- फर्श ठंडा रहने से नंगे पांव चलने में होती है दिक्कत? तो इस देसी जुगाड़ से कमरे में लाएं गर्माहट

यह विडियो भी देखें

सीलन से बचने के लिए क्या करें?

अगर आपके घर की दीवारों पर सीलन नजर आ रहे हैं, तो आपको सबसे पहले घर की सभी लीकेज को चेक करना होगा और छत से पानी के रिसाव को बंद करने की कोशिश करनी होगी। इसके अलावा, आप घर के कंस्ट्रक्शन पर भी फोकस कर सकते हैं। आप छत की मरम्मत और नालियों को साफ रखने की कोशिश आदि कर सकते हैं। 

इसके अलावा, सीलन से बचने के लिए आप दीवारों पर वाटरप्रूफ का काम भी कर सकते हैं। घर का वेंटिलेशन भी सीलन को रोकने में मदद करता है। इस तरह आप आसानी से सीलन का पता लगा कर दीवारों को खराब होने से बचा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर की सीलन को नजरअंदाज करने से आपको हो सकती हैं बीमारी, इन तरीकों से करें बाय-बाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।