बरसात के दिनों में आने लगा रहा है बदबूदार पानी, इस ट्रिक से करें साफ

क्या आपके घर में भी बरसात के मौसम में नल से गंदा और बदबूदार पानी आता है। अगर हां, तो यहां बताए गए हैक्स को आप अपना सकती हैं, क्योंकि गंदा पानी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।  
Updated:- 2024-07-19, 14:10 IST
image

मानसून का मौसम ठंडी हवा और हल्की-हल्की बूंदों की फुहार गर्मी से राहत दिलाने के साथ राहत प्रदान करता है। लेकिन इस दौरान एक आम समस्या जो हर किसी को फेस करनी पड़ती है वह है नल से गंदा पानी। वैसे तो वर्तमान में लगभग हर एक घर में वाटर प्यूरीफायर लगा होता है। ऐसे में पीने वाले पानी का प्रबंध करने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन नहाने और बाकी कामों के लिए उपयोग होने वाले पानी की गंदगी की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पानी को साफ कर सकते हैं।

पानी को उबालें

simple hacks to clean bad smell water during rain

बरसात के समय पानी की मोटर या समरसेबल चलाने पर टंकी में बदबूदार पानी जाता है। ऐसे में डायरेक्ट सप्लाई के पानी से भी अजीब गंध आती है। ऐसे में जितने पानी की जरूरत हो,  बैक्टीरिया और वायरस को मारने के लिए पानी को 1-3 मिनट तक जोर से उबालें। अब ठंडा करके इसे नहाने और अन्य कामों के लिए उपयोग में ला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- खराब फ्लोरिंग की वजह से कमरे में भर रहा है पानी, सही करने के लिए अपनाएं ये तरीके

ब्लीच का करें उपयोग

बदबूदार पानी को साफ करने के लिए प्रति गैलन पानी में 1/8 चम्मच बिना गंध वाला क्लोरीन ब्लीच मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से हिलाएं और इसे 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।

सूरज की रोशनी से लें मदद

How to remove bad smell from water

गंध को दूर करने के लिए पानी को कम से कम 6 घंटे तक सूरज की रोशनी में रखें। बता दें कि यूवी किरणें बैक्टीरिया और वायरस को मारने में मदद कर सकती हैं। इसके बाद आप पानी को उपयोग में ला सकती हैं। इसके अलावा पानी को सही करने के लिए ,जल को एक साफ कंटेनर में डालें और कुछ घंटों के लिए खुला रहने दें। ऐसा करने से उसमें ऑक्सीजन का संचार होता है और बदबू को खत्म करने में मदद मिलती है।

नींबू या संतरे का रस

गंदा और बदबूदार पानी को साफ करने के लिए पानी में नींबू या संतरे का रस निचोड़ें। एसिड गंध को खत्म करने और टेस्ट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

सुझाव

याद रखें, ये तरीके सभी दूषित पदार्थों को नहीं हटा सकते हैं। ऐसे में पीने के पानी का अलग से व्यवस्था करें। 

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में मक्खियों ने कर दिया हैं घर में रहना मुश्किल, इन घरेलू उपायों से पाएं फटाफट छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।