उमस वाली गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आता है। वहीं अगर आप दिनभर घर से बाहर रहते हैं फिर तो पसीना निकलना लाजमी है। वातावरण में ह्यूमिडिटी बढ़ने की वजह से शरीर से पसीना निकलना आम बात है। ऐसे में हम परेशान तो होते हैं, लेकिन इसका असर कपड़ों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। खासकर पुरुषों के कॉलर सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। ऐसे में महिलाएं पसीने वाले गंदे कॉलर को साफ करके थक जाती है, परंतु जिद्दी दाग कभी-कभी हटने का नाम नहीं लेते हैं। अगर आपके पति की भी शर्ट के कॉलर पर उमस वाली गर्मी में पसीने के दाग जमा हो गए हैं और आप इन्हें हटाने के लिए सभी तरह के उपाय कर चुकी हैं, तो आज हम आपको एक घरेलू और आसान उपाय बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप इसकी मदद से महज 10 रुपये में कॉलर पर जमे हुए पसीने के जिद्दी दाग को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको कॉलर को ज्यादा घिसने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपका फैब्रिक भी सेफ रहेगा।
कॉलर पर जमा पसीने के दाग कैसे हटाएं?
आप नीचे बताई जा रही चीजों की मदद से शर्ट के कॉलर पर से जिद्दी दागों की छुट्टी कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं आपको इसे कैसे करना है।
आवश्यक सामग्री
- टूथपेस्ट
- अमचूर पाउडर
- गर्म पानी
- नमक
शर्ट का कॉलर साफ करने का तरीका
- सबसे पहले आपको शर्ट के कॉलर पर गर्म पानी डालना है।
- इसके बाद आपको इसपर टूथपेस्ट डालना है।
- फिर इसको थोड़ा हल्के हाथ से रगड़ दें।
- अब आपको इसके ऊपर एक चम्मच अमचूर पाउडर का डालना है।
- और साथ में आधा चम्मच सफेद नमक भी डाल दें।
- इन सभी चीजों को हाथ से रगड़कर करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद आपको ब्रश की मदद से हल्के हाथों से थोड़ा गर्म पानी डालकर रगड़ना होगा।
- अब आप शर्ट को साफ पानी में डालकर वाश कर लें।
- आप देखेंगी शर्ट के कॉलर पर लगे पसीने के दाग एकदम साफ हो चुके होंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों