गर्मियों में नहीं हो रही पौधों की ग्रोथ? माली ने बताई देसी खाद बनाने की सीक्रेट ट्रिक... डालते ही खिल उठेगा हर एक प्लांट

How To Use Watermelon Peel As Fertilizer: गर्मियों के मौसम में प्लांट्स को ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। अगर इनका ख्याल ना रखा जाए, तो ये सूखने भी लगते हैं। ऐसे में बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं कि प्लांट्स की केयर कैसे की जाए। अगर आप गर्मियों में अपने पौधों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौसम में मिलने वाले तरबूज के छिलके आपके पौधों को लिए अमृत की तरह काम कर सकते हैं।
अगर आप भी अब तक तरबूज को खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं, तो अब आप ऐसा नहीं करेंगे। तरबूज के छिलके आपके पौधों के लिए वरदान से कम नहीं हैं। ऐसे में आइए जानें, तरबूज के छिलकों से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? तरजूब के छिलकों को पौधों के लिए कैसे इस्तेमाल करें?
यह भी देखें- Liquid Fertilizer: क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर और कैसे करें गार्डन में इस्तेमाल, जानें
लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए चाहिए

- तरबूज के छिलके
- गुड़
- गाय का गोबर या खाद
- पानी
लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?
तरबूज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए तरबूज के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें। अब एक बाल्टी पानी में इन छिलकों को डालकर छोड़ दीजिए। इसी बाल्टी में अब ऊपर से गुड़ और गोबर की खाद डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। बाल्टी के ऊपर से उसका ढक्कन लगा दें। इस बाल्टी को आपको 5-7 दिन के लिए छोड़ देना है। रोजाना दिन में एक बार इसे मिक्स करके फिर से ढक दें। इसमें से आपको थोड़ी गंध आएगी, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
पौधों में इस तरह करें इस्तेमाल

7 दिनों के बाद आपका लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो जाएगा। अब इस लिक्विड फर्टिलाइजर को एक छन्नी की मदद से छान लीजिए। इसमें आपको फिर से पानी मिलाना है। इस लिक्विड फर्टिलाइजर को आप अपने पौधों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके पौधों की ग्रोथ बहुत ही अच्छी होगी। इसे लिक्विड फर्टिलाइजर को आप महीने में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
तरबूज के छिलकों के फायदे

- तरबूज के छिलकों से बनी खाद का इस्तेमाल करने से पौधों में पोटैशियम की कमी पूरी होती है।
- यह खाद हर तरह के पौधों के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। गर्मियों में इसके इस्तेमाल से हर पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।
- इसका इस्तेमाल ज्यादा ना करें। इससे पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं।
यह भी देखें- घर पर बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर, फूलों की होगी अच्छी ग्रोथ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।