क्या आप भी आम खाने के बाद गुठली फेंक देते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे

बहुत कम लोग जानते हैं कि आम के साथ-साथ उसकी गुठली भी कितनी ज्यादा फायदेमंद है। आप गुठली से घर के इतने सारे काम कर सकते हैं, जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। 

 

mango kernel uses

गर्मियों का इंतजार कई लोगों को इसलिए भी होता है, क्योंकि उन्हें इस मौसम में ढेर सारे आम खाने का मौका मिलता है। फलों का राजा कहा जाने वाला आम इस मौसम में लगभग हर घर में आपको देखने को मिलेगा। कई लोगों को आम रस पीना पसंद होता है, तो कई लोग इसे काटकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आम खाने के बाद लोग गुठली को फेंक देते हैं। क्योंकि उन्हें यह किसी काम का नहीं लगता।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसके बाद आप कभी आम की गुठली को फेंकेगे नहीं।

आम की गुठली को सुखाने से क्या होगा ( Easy Tips to UseMango Kernel)

easy tips to use mango kernel at home

  • पहला तरीका- आम की गुठली आपके घर में कई तरह से यूज हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले आपको गुठली को धूप में सुखाना होगा। इसे अच्छे से धोकर धूप में 2 से 3 दिन तक सूखने को रख दें।
  • सूखने के बाद आप गुठली आपको पतली नजर आने लगेगी।
  • अब आप इसे चाकू की मदद से काट लें।
  • इसके 2 हिस्से होने के बाद आप देखेंगे कि अंदर वाला हिस्सा बहुत सॉफ्ट है।
  • काटने के बाद आप इसका प्रयोग सिंक और बेसिन साफ करने के लिए कर सकते हैं।
  • आम की गुठली बहुत टाइट होती है। इसलिए इससे सिंक और बेसिन पर लगे दाग को रगड़ने में आपको आसानी होगी
  • कोई भी ऐसी चीज जिस पर लगा दाग छूट नहीं रहा है, तो आप इसे आम की गुठली से रगड़ें।
  • क्योंकि अगर आप ब्रश से रगड़ेंगे, तो ब्रश टूट सकता है, लेकिन आम की गुठली मजबूत होती है।

आम की गुठली से बनाएं डेकोरेशन आइटम

Tips To Use Mango Kernel

  • आम की गुठली से आप डेकोरेशन आइटम भी बना सकते हैं।
  • इसके लिए आप गुठलियों को सुखाकर रंग कर दें और इसे एक पेपर फूलों के डिजाइन की तरह सजाएं।
  • नीचे आप लकड़ी की टहनियों की मदद से जड़ें बनाएं।
  • इसे आप घर में दीवारों पर फ्रेम की तरह सजा सकती हैं।
  • यह देखकर हर कोई आपकी कला की तारीफ करेगा।
  • यहफलों के बीज इस्तेमाल करने का आसान तरीका है।

रंग उतारने में आएगा काम

easy hacks to use mango kernel

  • अक्सर जब आप घर की दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों पर पेंट करते हैं, तो पेंट की बूंदे टाइल्स पर गिर जाती है।
  • यह दाग फिर फर्श से उतरता नहीं। इसे रगड़ने के लिए आप डंडे वाले पोछे या ब्रश का प्रयोग करते हैं, लेकिन इससे ब्रश खराब हो जाता है। लेकिन आप इसे साफ करने के लिए आप गुठली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप गुठली को इसपर रगड़ेंगे, तो पेंट तुरंत उतरने लगेगा।
  • इसके लिए सबसे पहले दाग वाले हिस्से को थोड़ा गीला कर लें, फिर रगड़ें।

इस तरह करें आम की गुठली का इस्तेमाल

आप आम की गुठली से गार्डन में पौधा भी उगा सकते हैं। पौधा लगाने का यह सबसे अच्छा समय है। आम के पौधे का सबसे ज्यादा फायदा यह होता है कि यह सालों तक आपका साथ निभाता है। शुरू के कुछ सालों तक अगर आप पौधे का अच्छे से ख्याल रखते हैं, तो यह आने वाले समय में आपके बच्चों को फायदा पहुंचाएगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- indiamart, freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP