आमतौर पर, लोग अपनी ओरल केयर के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी होता है। यह दांतों में फंसे खाने को निकालने में सहायक होता है और इस तरह आपके दांतों का ख्याल रखता है।
डेंटल फ्लॉस के इस इस्तेमाल के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपने कभी अपनी ओरल केयर के अलावा भी इसे इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है। शायद नहीं। आपको शायद पता ना हो, लेकिन डेंटल फ्लॉस एक बेहद ही काम की चीज है, जो आपकी कई प्रॉब्लम्स का हल है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डेंटल फ्लॉस को यूज करने के कुछ अमेजिंग आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-
डेंटल फ्लॉस से कट करें फूड
अगर आपने एग बॉयल किया है या फिर आपके पास चीज़केक है तो आप उसे डेंटल फ्लॉस की मदद से आसानी से काट सकती हैं। डेंटल फ्लॉस से आप एकदम सटीक तरह से इसे काट पाएंगी। बस आप केक के बाहरी किनारे के चारों ओर फ्लॉस रखें, दोनों हाथों से सिरों को कसकर पकड़ें और फिर खींचे।
बनाएं खूबसूरत नेकपीस
अगर आप खुद को DIY क्वीन समझती हैं तो डेंटल फ्लॉस यकीनन आपके लिए बेहद काम की चीज है। आप मार्केट से तो कई तरह के महंगे-महंगे नेकलेस खरीदती होंगी। लेकिन डेंटल फ्लॉस की मदद से भी एक बेहतरीन नेकपीस तैयार किया जा सकता है। आप इसमें कुछ ऑरनामेंट्स लगाएं और फिर इसे पहनें। इसी तरह आप डेंटल फ्लॉस की मदद से ब्रेसलेट व इयररिंग्स भी तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-पुराने फोटो एल्बम को खराब होने से बचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
पुरानी तस्वीरों को करें प्रोटेक्ट
कई बार ऐसा होता है कि किसी पुराने फोटो फ्रेम या फोटो एलबम में तस्वीर चिपक जाती है और उसे निकालने के चक्कर में हम तस्वीरों को डैमेज कर देते हैं। अक्सर वह फट भी जाती है। लेकिन अगर आप इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना चाहती हैं तो फ्लॉस का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप तस्वीर के एक कोने से शुरू करते हुए, फ़्लॉस को तस्वीर और उस सतह के बीच रखें, जिससे वह चिपकी हुई है। फिर आप डेंटल फ़्लॉस को दो सतहों के बीच सावधानी से तब तक खींचे जब तक कि तस्वीर निकल ना जाए। इस तरह आप आसानी से तस्वीर को बाहर निकाल पाएंगी।(अपने फोन में फोटोज को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं ये आइडियाज)
हैंग करें तस्वीर
अगर आप अपने घर में तस्वीर को हैंग करना चाहती हैं और आपके पास अतिरिक्त डेंटल फ्लॉस है तो यह भी आपके काम आ सकता है। आपको बस इतना करना है कि आप एक हल्के फ्रेम के पीछे डेंटल फ्लॉस बांधें और फिर उसे दीवार पर लटका दें। ध्यान दें कि अगर आपकी तस्वीर हैवी है तो डेंटल फ्लॉस उसे अच्छी तरह सपोर्ट नहीं कर पाएंगी, लेकिन हल्के फ्रेम के लिए यह उपयुक्त है।(दीवार पर भारी तस्वीर टांगने में होती है दिक्कत तो फॉलो करें ये टिप्स)
इसे भी पढ़ें-अपने फोन में फोटोज को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं ये आइडियाज
कपड़ों को करें रिपेयर
कई बार ट्रेवलिंग करते हुए कपड़ों के बटन टूट जाते हैं या फिर वह कहीं से फट जाते हैं। लेकिन अगर आपक पास डेंटल फ्लॉस है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, फ्लॉस आपके कपड़ों को रिपेयर करने के लिए धागे के सब्सिट्यूट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इससे अपने कपड़ों को इमरजेंसी में बेहद आसानी से सिल सकती हैं।(कपड़ों की देखभाल के लिए अपनाये ये हैक्स)
तो अब आप भी डेंटल फ्लॉस को इन अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करें। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों