herzindagi
Coconut shell uses

Coconut Shells से बनायें ये चीजें, घर को सजाने में मिलेगी मदद

Coconut Shell Crafts: नारियल के खोल कई तरह के क्राफ्ट्स बनाए जा सकते हैं। साथ ही इससे घर और गार्डन को सजाने में भी मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं कैसे?
Editorial
Updated:- 2024-01-16, 18:43 IST

Coconut Shell Crafts: नारियल यूं तो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं लेकिन इसके खोल को अमूमन लोग डस्टबिन में फेंक देते हैं। बता दें, कोकोनट शेल को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय आप इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, इसकी मदद से आप बच्चों के लिए क्राफ्ट्स के साथ होम डेकोर के सामान भी रेडी कर सकती हैं। यही नहीं, नारियल के खोल से आप अपने गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। साथ ही, कुछ यूनिक और यूजफुल स्टैंड भी कोकोनट शेल से बनाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं नारियल के खोल की मदद से क्या-क्या बनाए जा सकते हैं। 

नारियल के खोल से हम क्या बना सकते हैं? (What To Make With Coconut Shell)

अट्रैक्टिव स्टैंड (Coconut Shell Craft Easy)

Coconut shell uses in Crafts

कोकोनट शेल की मदद से आप यूनिक और अट्रैक्टिव स्टैंड बना सकती हैं। इसके लिए आप इन्हें धोकर अच्छे से सुखा लें। आप चाहें तो इन्हें कलर भी कर सकती हैं। इसे अच्छे से खड़ा करने के लिए इसके नीचे लकड़ी का गत्ता लगा दें। इस स्टैंड में आप बच्चों के छोटे-छोटे खिलौने, बालों की रबड़ और पिन वगैरह रख सकती हैं। इसके अलावा आप नारियल के खोल से स्पेशल पेन स्टैंड भी बना सकती हैं।

चिड़ियों के लिए (Coconut Shell Products)

Uses of Coconut Shell

नारियल के खोल का एक इस्तेमाल आप चिड़ियों के लिए भी कर सकती हैं। गोलाकार कटे हुए खोल में ऊपर की तरफ दो किनारों में छेद करके इसमें पतली रस्सी लगा दें। फिर, इसमें पानी भरकर इसे अपने छत पर या खुली जगह पर किसी पेड़ की टहनी में टांग दें। इससे चिड़ियों को पानी पीने में आसानी होगी।

बच्चों के लिए क्राफ्ट्स (Art And Craft For Kids)

नारियल के खोल बच्चों के आर्ट और क्राफ्ट के लिए बेस्ट रहेगा। बच्चे इनपर अपनी पसंद की कलर कर मनचाही कलाकारी कर सकते हैं। ऐसा करके उनका मनोरंजन भी हो जाएगा और रंग-बिरंगे क्राफ्ट्स भी बनकर तैयार हो जाएंगे। इसे वो अपने टेबल या बेड के पास भी रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से कॉफी मग को फिर से करें कलर

फ्लावर पॉट (How To Make Flower Pot At Home)

Coconut Shell Plant

कोकोनट शेल से आप अपनी गार्डन या बालकनी की खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकती हैं। इन खोलों में छोटे-छोटे पौधे लगा कर गार्डन(गार्डनिंग हैक्स) सजाई जा सकती है। इतना ही नहीं, नारियल के खोल में बिना पानी वाले पौधे लगाकर घर की सीलिंग में भी आप टांग जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरानी बनारसी शॉल से बनाएं डिजाइनर कुर्ती, यह रहे आसान ट्रिक्स

मोमबत्ती (Homemade Candle)

कोकोनट शेल में पिघली मोमबत्ती डालकर आप इसकी यूनिक मोमबत्ती(कोकोनट शेल क्राफ्ट) तैयार कर सकती हैं। ये देखने में अट्रैक्टिव होने के साथ प्राकृतिक और इको फ्रेंडली भी रहेगा। 

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik, Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।