टीनएज लड़कियों के जीवने में पीरियड्स की शुरुआत एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना होती है। यह बचपन से वयस्कता में प्रवेश करने का समय होता है। पीरियड्स में हार्मोनल बदलावों के कारण बहुत सारे शारीरिक बदलाव भी होते हैं। इतना ही नहीं पीरियड्स शुरू होने के साथ ही टीनएज लड़कियों में मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक परिवर्तन भी होते हैं। पीरियड्स को मेंस्ट्रुएशन के नाम से भी जाना जाता है, जो कि लड़कियों के लिए बड़े होने की एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है।
हमारे देश में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जहां पर लोग पीरियड्स के बारे में बात करने से कतराते हैं। अगर आप भी अपने पति या बॉयफ्रेंड से पीरियड्स के बारे में बात करने में घबराती हैं या शर्माती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।
1)खुलकर बातचीत करें
आपको अपने पति या बॉयफ्रेंड से खुलकर पीरियड्स के बारे में बात करनी चाहिए। आपको अपने अनुभव भी उनके साथ शेयर करने चाहिए। अगर उन्हें पीरियड्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो उन्हे बेसिक से समझाएं।(पहले पीरियड्स पर बेटी को कैसे करें तैयार)
उन्हें यह भी बताएं कि पैड, टैम्पोन और मेन्स्ट्रुअल कप में क्या अंतर होता है। साथ ही, पीरियड्स से संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी बताएं।
इसे भी पढ़ें: सैनिटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीन को यूज करने का तरीका जानें
2) उनके सवालों का जवाब दें
आपको उनके सवालों के जवाब भी खुलकर देने चाहिए। अपने पति या बॉयफ्रेंड से पीरियड्स के सवालों को वीडियो दिखाकर भी आप समझा सकती हैं। इसके अलावा उन्हें यह भी बताएं कि वह किस तरह से पीरियड्स के दौरान किसी महिला का ख्याल रख सकते हैं। इससे वह किसी भी महिला से पीरियड्स पर बात करने से पहले हिचकिचाएंगे नहीं और उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी भी होगी।
इसे भी पढ़ेंःबॉलीवुड की ये फिल्में करती हैं मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़े मुद्दों पर बात
3) इमोशनल साइड का सम्मान करना सिखाएं
पीरियड्स एक हॉर्मोनल प्रक्रिया है जिसके दौरान महिलाएं बहुत इमोशनल भी हो जाती हैं। इसलिए आपको अपने पति को यह समझाना चाहिए कि यदि किसी लड़की के पीरियड्स हो रहे हैं आपको उनकी ज़िन्दगी के कुछ भावुक किस्से सुनकर उनका मज़ाक बनाने की जगह उनका सम्मान करना चाहिए और छोटे-छोटे कामों में भी उनकी मदद करनी चाहिए। (World Menstrual Hygiene Day से जुड़ी कुछ खास बातें)
इन टिप्स की मदद से आप अपने पति या बॉयफ्रेंड से पीरियड्स के बारे में बात कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों