Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

World Menstrual Hygiene Day: जानिए इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें

वर्ल्ड मेंस्ट्रुएशन हाइजीन डे के बारे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास बातें बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें।  
Updated:- 2023-05-22, 16:18 IST
image

हर साल 28 मई का दिन दुनियाभर में वर्ल्ड मेंस्ट्रुएशन हाइजीन डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है कि महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कुछ मुख्य चीजें बताई जाएं। हर महीने 5 दिनों तक महिलाएं पीरियड्स होती हैं। यह 5 दिन महिलाओं के लिए काफी मुश्किल से भरा होता है। माहवारी या मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता रखने और भ्रांतियां मिटाने के लिए प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।

पीरियड को लेकर खुलकर बात करने से शर्माती है महिलाएं

अब महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। हालांकि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाओं को आज भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। समय के साथ बदलाव हुए हैं, जहां वह अपने अधिकारों के साथ-साथ शारीरिक परेशानियों को खुलकर बात कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे भी मामले में हैं, जिन्हें दूसरों के सामने बात करने से कतराती हैं उन्हीं में से एक है माहवारी। जिसे आम भाषा में पीरियड कहते हैं, महिलाएं हर महीने पीरियड से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करती हैं।

वर्ल्ड मेंस्ट्रुएशन हाइजीन डे का महत्व

World Menstrual Hygiene Day

2013 में जर्मन नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन WASH यूनाइटेड द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की शुरुआत की गई थी। यह 28 मई को चिह्नित किया जाता है क्योंकि औसतन महिलाओं और लड़कियों को प्रति माह 5 दिन मासिक धर्म होता है और मासिक धर्म चक्र का औसत अंतराल 28 दिनों का होता है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये फिल्में करती हैं मेंस्ट्रुअल हाइजीन से जुड़े मुद्दों पर बात

28 मई को ही क्यों मनाया जाता है यह दिन

अगर आपके भी मन में यह सवाल है तो बता दें कि आमतौर पर महिलाओं को मासिक धर्म 28 दिनों के भीतर होता है। 28 दिनों के इसी मेंस्ट्रुअल साइकिल को हाइलाइट करने के लिए 28 मई का दिन चुना गया है। इसलिए 28 को ही वर्ल्ड मेंस्ट्रुएशन हाइजीन डे मनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 


Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।