
पहले पीरियड को लेकर लड़की के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। वहीं कितनी लड़कियों को पहले पीरियड के बारे में कोई खास जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हर मां को अपनी बेटी को उसके पहले पीरियड के लिए तैयार करना चाहिए। लेकिन मां को भी ज्यादा आइडिया नहीं होता है कि बेटी के पहले पीरियड पर क्या करना चाहिए? बेटी को किस तरह से पीरियड्स के बारे में बताना चाहिए। अगर आपके भी दिमाग में इसी तरह के सवाल आते हैं, तो आपके लिए यह लेख बेहद फायदेमंद हो सकता है।
इस लेख की मदद से आप अपनी बेटी के पहले पीरियड को सहज बना सकती हैं, उन्हें बता सकती हैं कि पहले पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 12 से 13 की बच्ची को पैड का इस्तेमाल करना भी नहीं आता है? ऐसे में आप बेटी की मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं बेटी के पहले पीरियड्स को कैसे बनाएं टेंशन फ्री।

पीरियड होने की कोई उम्र फिक्स नहीं होती है। किसी को 13 साल की उम्र में पहली बार पीरियड होता है तो किसी को 11 साल की उम्र में भी पीरियड्स हो जाते हैं। ऐसे में आप बेटी के शारीरिक बदलाव से उनके पहले पीरियड्स का अंदाज लगा सकती हैं।

बेटी को पहले पीरियड्स के लक्षण के बारे जरूर बताएं। इसके अलावा उन्हें बताएं कि पीरियड कितने समय तक रहता है। अगला पीरियड कितने में दिन में होगा। इसके अलावा बेटी को ये जरूर बताएं कि यह हर लड़की होता है। पीरियड्स आने पर शर्म या झिझक नहीं करनी चाहिए। यह भी बताएं कि इन दिनों पेट में दर्द होता है। इसके अलावा मूड स्विंग भी होते हैं। पीरियड के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय जरूर बताएं। (पहले पीरियड्स के दौरान किन बातों का रखें ध्यान)
इसे जरूर पढ़ेंःजानें पीरियड्स क्या होते हैं और क्यों होते हैं?

13 की लड़की को जब पहली बार पीरियड होता है तो उस समय उन्हें पैड का इस्तेमाल करना नहीं आता है। ऐसे में आप अपनी बेटी को पैड दिखाएं साथ ही उसका सही उपयोग करने का तरीका बताएं। पहले पीरियड के दौरान अगर आप बेटी पास नहीं भी हो तो वह खुद से पैड का यूज कर सकें। इसके अलावा उस समय क्या करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ेंःजानें भारत के अलग-अलग राज्यों में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज
हर महिला का पीरियड साइकिल अलग-अलग होता है। कुछ महिलाओं का 28 दिन का तो कुछ का 35 दिन का साइकिल होता है। ऐसे में आप अपनी बेटी को इस साइकिल के बारे में जरूर बताएं। जिससे वह अपने पीरियड का ध्यान रखें। शुरुआत के समय में पीरियड डेट याद नहीं रहती हैं ऐसे में आप डेट याद रखने के लिए डायरी या फिर ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दे सकती हैं।
अधिकतर लड़कियों को पहले पीरियड्स के दौरान खास समस्या नहीं होती है, लेकिन कुछ मामले में आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।