कम हो गई है कैंची की धार? बिना पैसे खर्च किए घर में रखी इन 3 चीजों से बनाएं शार्प

Easy hacks to sharpen scissors at home: क्या आपकी भी कैंची की धार कम हो गई है और आप उससे कुछ भी आसानी से काट नहीं पा रही हैं, तो आप घर पर ही कुछ चीजों की मदद से उसे शार्प कर सकती हैं।
home scissor sharpening

घर में कैंची का इस्तेमाल किसी भी चीज की कटिंग करने के लिए किया जाता है। कैंची घर से लेकर किचन तक के काम में आती है। इससे आप कई सब्जियों और पैकेट को खोलने में भी यूज करती हैं। वहीं अगर कैंची की धार खराब हो जाए तो इससे कुछ भी काटना बहुत मुश्किल काम होता है। बिना धार के कैंची किसी काम की नहीं होती है। ऐसे में अब यदि कोई जरूर चीज को काटना हो और आप कैंची को हाथ में जैसे ही लेने चलें तो पता लगे कि कैंची की धार ही खराब है तो बहुत गुस्सा आता है। अब इतनी जल्दी आप नई कैंची भी नहीं खरीद सकती हैं और न ही उसमें बाजार से जाकर धार डलवा सकती हैं।

यदि आपके साथ भी इस तरह की दिक्कत कभी हुई है तो आज हम आपके लिए इस लेख में इसका सोल्यूशन लेकर आए हैं। दरअसल, आप घर में ही रखी कुछ चीजों की मदद से कैंची की धार को शार्प कर सकती हैं। इसके लिए न तो आपको बाहर जाना पड़ेगा और न ही मेहनत करनी होगी। केवल आप थोड़ा सा स्मार्ट तरीका अपनाकर अपनी कैंची की धार को दोबारा तेज कर सकती हैं। आइए फिर जान लेते हैं क्या है वो चीजें जो आपके कैंची की धार को तेज करने में मदद करेंगी। जिनके बारे में हर हाउसवाइफ को जरूर पता होना चाहिए।

घर में रखी इन चीजों से तेज करें चाकू की धार

आप रोजमर्रा में यूज होने वाली कुछ चीजों की मदद से कैंची की धार को दोबारा तेज कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है।

दवाओं के खाली पैकेट

  • इसके लिए आपको दवा का खाली पैकेट लेना है।
  • अब इस पैकेट को डबल फोल्ड कर लें।
  • फिर आप कैंची लेकर उसकी एक साइड इस दवा के पैकेट को बीच में फंसाकर घिसें।

sharpen scissors tricks

  • एक साइड हो जाने के बाद आपको दूसरी साइड भी ऐसा ही करना है।
  • जब दोनों साइड घिसने के बाद आपको शार्प नजर आने लगे तो इसको कपड़े से साफ करके यूज करें।

सिरेमिक के कप

  • आपको चाय या कॉफी पीने में इस्तेमाल होने वाला सिरेमिक का कप लेना है।
  • इस कप को अब आप उल्टा करके किसी ऐसी जगह रखें जहां ये फिसले नहीं।
  • फिर आपको हाथ में कैंची लेकर खोलनी है।
  • अब आप कप के उल्टी तरफ कैंची का एक साइड रगड़ें।

how to sharpen scissors at home

  • इसके बाद दूसरी साइड भी आपको कप पर इसे रगड़ना है।
  • दोनों साइड करने के बाद आप देखेंगी की कैंची की धार तेज हो गई होगी।

मार्बल या ग्रेनाइट का पत्थर

  • आपके घर की किचन में मार्बल या ग्रेनाइट का पत्थर जरूर लगा होगा।
  • ऐसे में आप उसकी मदद से भी कैंची की धार को तेज कर सकती हैं।

sharpening scissors with ceramic cup

  • इसके लिए आपको कैंची का एक सिरा लेकर मार्बल या ग्रेनाइट के पत्थर पर घिसना है।
  • ऐसा करने से कुछ देर में कैंची शार्प हो जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP