herzindagi
How do you say hello in diffrent languages

आप भी सीख लीजिए 10 भाषाओं में हैलो बोलने का तरीका

How to Say Hello in Different Languages: हम अक्सर हर बात की शुरुआत हैलो से करते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे हैलो को अलग-अलग तरीकों से बोल सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-09, 04:00 IST

How to Say Hello in Different Languages:  "हैलो..आप कैसे हैं...हैलो फ्रेंड्स...ओह हैलो।" हम अपनी लाइफ में हैलो शब्द का इस्तेमाल बहुत अलग-अलग तरीकों से करते हैं। अक्सर आपके मन में भी सवाल आते होंगे कि क्या हैलो के अलावा हम कुछ और नहीं कह सकते हैं। इस सिंपल से सवाल का आसान सा जवाब है, हां। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे हैलो को अलग-अलग भाषा में कह सकते हैं। 

हैलो की जगह क्या बोलें

Say Hello in Different Languages

हैलो-हैलो सुन-सुन कर अगर आपका दिमाग पक चुका है, तो आप नमस्ते या नमस्कार कह सकते हैं। भारत के लगभग हर राज्य में इस शब्द का इस्तेमाल होता है। 

इसे भी पढ़ेंः Upskill: होटल में खाना खाते वक्त कभी ना करें ये 5 काम

तमिल में हैलो कैसे बोलें

तमिल भाषा का इस्तेमाल आप अपने किसी फ्रेंड या साउथ इंडियन कैफे में कर सकते हैं। आपको कहना होगा वणक्कम (Vanakkam)। 

स्पेनिश में हैलो कैसे बोलें? 

अगर आप लगातार हैलो बोल-बोल कर बोर हो गए हैं, तो होला बोल सकते हैं। हैलो से मिलता-जुलता होला शब्द स्पैनिश भाषा का है, जिसका अर्थ हैलो ही होता है। दक्षिण अमेरिका में क्वे ओंदा और स्पेन में क्वे पासा कहकर बात की शुरुआत की जाती है, जिसका अर्थ है 'क्या चल रहा है।' (आती है हिंदी तो आप बोल सकती हैं ये 7 कोरियन सेंटेंस)

फ्रैंच में हैलो का कैसे कहें? 

फ्रेंच में हैलो को बोनजोयर (Bonjour) कहा जाता है। दिन में किसी भी समय आप दोस्तों या परिवार को बोनजोयर कहकर अभिवादन कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रैंच  के लोग हैलो को सालुत कहकर भी पुकारते हैं। 

जापानी भाषा में हैलो कैसे कहें?  

जापानी में हैलो को कोन्निचीवा कहते हैं। अगर आप किसी पार्टी में विदेश के व्यक्ति को देखते हैं, तो उन्हें कोन्निचीवा यानि हैलो बोलकर खुश कर सकते हैं। 

अरबी में हैलो कैसे बोलें? 

अरबी भाषा में हैलो बोलने के लिए आपको कहना होगा अस-सलामु अलयकुम। मुस्लिम समुदाय के अधिरतर लोग अस-सलामु अलैकुम कहकर भी बात की शुरुआत करते हैं। 

कोरियन में हैलो कैसे बोलें

how to say hello in korean

कोरियन में हैलो बोलने के लिए आपको कहना होगा Annyeonghaseyo। कोरिया में आदर का बहुत ध्यान दिया जाता है इसलिए आपको इस शब्द को अपने से बड़ों से मिलने या उनके अलग होने पर बोलना होगा। इसका शॉर्ट फॉर्म अन्यॉन्ग (Annyong) भी है, जो कैजुअल माना जाता है। 

रूसी भाषा में हैलो 

रूसी भाषा में जब किसी को हैलो कहना हो,तो बोलें जेदरोविस्तवाइट (Zdravstvuyte)। आप कम शब्दों में हैलो कहने के लिए प्री-वयेट (pree-VYET) भी कह सकते हैं। (सीखें कोरियन भाषा के 10 सबसे आसान सेंटेंस बोलना)

इटालियन में हैलो कैसे बोलें 

इटालियन में भी हैलो कहने के लिए छोटा सा शब्द यूज होता है। आपको कहना होगा चाओ (CIAO)। 

इसे भी पढ़ेंः UPSKILL: कार में हमेशा फॉलो करने चाहिए ये एटिकेट्स

इन सभी भाषा के अलावा आप पुर्तगाली में हैलो को ओला कहकर पुकार सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।