Tue Oct 13, 2026 | Updated 07:51 AM IST

सिर्फ भोजपुरी-मैथिली ही नहीं...जानें बिहार के कण-कण में रची-बसी 5 भाषाओं का रोचक इतिहास

बता दें कि जब भी बिहार का नाम जहन में आता है तो वहां की संस्कृति, इतिहास, विरासतस रीति रिवाज और लोकगीत गूंजने लगते हैं। ऐसे में यह जाना तो बनता है कि बिहार में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं, जानते हैं, इसके बारे में... 
Updated:- 2025-10-31, 23:08 IST
bihar language story

बिहार राज्य न केवल अपनी ऐतिहासिक परंपराओं को लिए बैठा है बल्कि यहां पर बोले जाने वाली भाषा और संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है। हालांकि, जब हम बिहार की भाषा के बारे में बात करते हैं तो लोग को लगता है कि यहां पर भोजपुरी, मैथिली और हिंदी भाषा बोली जाती है, लेकिन बता दे कि यहां अधिकतर पांच भाषाओं को बोला जाता है। ज्यादातर लोगों को इन भाषआओं का ज्ञान नहीं है। ऐसे में इन भाषाओं के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिहार में कौन-सी भाषाएं बोली जाती हैं। पढ़ते हैं आगे... 

बिहार में बोली जाती है ये पांच भाषाएं 

बता दें कि बिहार की भोजपुरी भाषा बेहद ही प्रसिद्ध है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित अन्य हिस्सों में भी बोली जाती है। हालांकि इसका प्रचलन ब्रिटिश काल से जुड़ा है। 

bihar bhasha

ऐसे में जैसे-जैसे लोग देश भर में फैलने रहे यह भाषा भी फैलती रही। पहले इस भाषा को कैथी लिपि में लिखते थे। लेकिन अब इसे देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। हालांकि भोजपुरी को अभी एक अलग पहचान नहीं मिल पाई है, ऐसे में कोशिश जारी है।

अगर हम भाषा की मिथिला क्षेत्र और भारत के अन्य भागों में बोली जाने वाली भाषाओं की बात करें तो मैथिली का नाम सबसे पहले आएगा। यह भाषा दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। वहीं, इसे कभी एक बोली कहते थे। अब यह भारत की आधिकारिक भाषा में से एक हो गई है। पहले इसे मिथिलाक्षर लिपि में लिखते थे। अब अधिकतर देवनागरी लिपि में लिखा जाता है।

इसे भी पढ़ें -छठ के तुरंत बाद क्यों मनाते हैं सामा-चकेवा? जानिए भाई-बहन के इस अनोखे पर्व का इतिहास 

bihar bhasha (2)

बता दें कि बिहार में मगही भाषा बोली जाती है। इस महात्मा बुद्ध से सीधे जोड़ा जाता है। यह भाषा आमतौर पर पटना, नालंदा, गया, नवादा, जहानाबाद और औरंगाबाद जैसे मुख्य जिलों में बोली जाती है। इसे भी बिहार की महत्वपूर्ण भाषा में से एक मानते हैं।

अंगिका, यह भाषा दक्षिण पूर्वी बिहार के साथ-साथ झारखंड और नेपाल में भी बोली जाती है। हालांकि, इससे बंगाली और मैथिली से काफी मिलता-जुलता मानते हैं। इसके अलावा इससे मैथिली की उप बोली भी बोलते हैं।

बज्जिका भाषा, बिहार के बज्जिकांचल क्षेत्र और नेपाल के कुछ हिस्सों में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इससे पहले वैशाली बोली', 'वृज्जिका' या 'बृज्जिका' जैसे नाम से पुकारते थे। ऐसे में यह भी बिहार को रिप्रेजेंट करती है।

इसे भी पढ़ें -Cyber Crime: रजनीकांत-धनुष को बम से उड़ाने की धमकी, जानें धमकी भरा Email आने पर क्या करें?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।