क्या आप भी फेस वॉश का ट्यूब खत्म होने पर फेंक देते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे

फेस वॉश का खाली ट्यूब आपके घर की सजावट के साथ-साथ कई तरह की चीजें रखने में काम आ सकता है। 

 

TIPS TO reuse face wash tubes at home

घर में ऐसी कई चीजें होती है जिसके खत्म होने के बाद लोग उसे वेस्ट समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आपको घर सजाने का शौक है, तो आपको फेस वॉश के खाली ट्यूब को नहीं फेंकना चाहिए। क्योंकि आप इन खाली ट्यूब से घर में सजावट की कई सारी चीजें बना सकते हैं। चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान डेकोरेशन आइडिया बताते हैं।

इन टिप्स की मदद से करें फिर से यूज

Easy tips to reuse face wash tube

  • फेस वॉश के खाली ट्यूब को फेंकने की बजाय आप इसका पेन-पेंसिल स्टैंड या फ्लावर स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग साइज के खाली फेस वॉश के ट्यूब की जरूरत होगी।
  • स्टैंड को खड़ा रखने के लिए आपको बेस की जरूरत होगी। इसके लिए आप खाली टूथपेस्ट में मिलने वाले खाली डिब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब आप फेस वॉश को खाले ट्यूब का ढक्कन ऊपर से हटा दें और उसे छोटे से बड़े शेप में काट लें। (पेंट के छोटे खाली डिब्बों को ऐसे करें फिर से इस्तेमाल)
  • अब आप कपड़ों पर लगने वाले लेस का इस्तेमाल करके इसकी सजावट करें और इसे पेंट कर दें।
  • पेंट करने के बाद आप इसे अपनी पसंद के किसी भी रंग से इसको सजा दें।
  • इस तरह आपका टेबल स्टैंड तैयार हो चुका है।

खाली ट्यूब का करें इस तरह प्रयोग

face wash tube ideas

खाली ट्यूब को फेंकने की बजाय आप इसका उपयोग हैंड वॉश रखने के लिए भी कर सकते हैं। अक्सर आप जब भी घर से बाहर जाते हैं, तो आपके पास हैंड वॉश नहीं होता। इसलिए आप केवल पानी से ही हाथ धो लेते हैं। कई लोगों को देखा जाता है कि वह फेस वॉश से ही हैंड वॉश करने लगते हैं। लेकिन आप इन ट्यूब को ऊपर से खोलकर इसमें हैंड वॉश भर सकते हैं। इस तरह हैंड वॉश भी साथ में कैरी करना बेहद आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-Reuse Ideas: यूज किए हुए टिशू पेपर को फेंकने के बजाए ऐसे करें Reuse, बना सकती हैं ये सुंदर चीजें

खाली ट्यूब में रखें ऐसी चीजें

अक्सर देखा जाता है कि लोग कहीं ट्रैवल करने जाते हैं, तो सुई धागा या बटन साथ में लेकर चलते हैं। कई लोग ऑफिस बैग में भी अपने साथ सुई धागा रखते हैं। लेकिन इसे रखने के लिए उन्हें एक अलग से डिब्बा कैरी करना पड़ता है। लेकिन आप फेस वॉश के खाली ट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप सेफ्टी पिन जैसे कई तरह की छोटी चीजें रखकर साथ चल सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP