टूटे हुए कॉफी मग को ऐसे करें रियूज

Ways to Reuse Coffee Mug: घर में मौजूद हर एक चीज को खरीदने के लिए हम खर्च करते हैं। ऐसे में आप किसी भी सामान को फेंकने की बजाए उसे कैसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत बार कॉफी मग पुराना हो जाता है या टूट जाता है, तो हम उसमें कॉफी नहीं पी पाते हैं। मगर आप उसे अन्य कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
टूटे हुए मग में लगाएं पौधें
कॉफी मग का हैंडल बहुत बार टूट जाता है। ऐसे में आप टूटे हुए मग को गमले की तरह यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस मग को पेंटिग कलर से सजाना है। आप चाहें को घर में रखे छोटे-छोटे स्टोन भी मग पर लगा सकते हैं। अब मग में पौधा लगाएं और किचन, बालकनी और गार्डन को सजाएं।
इसे भी पढ़ेंः अखबार की मदद से आप कर सकते हैं ढेर सारे काम, जानें कैसे
बर्फ जमाने के लिए करें यूज
गर्मियों के मौसम में हम सभी ढेर सारी बर्फ जमाकर रखते हैं। ऐसे में आप मयूर जग या थोड़े बहुत पानी को ठंडा करने के लिए टूटे हुए मग को यूज कर सकते हैं। इससे आपका मग भी रियूज हो जाएगा और बर्फ भी जम जाएगी।
सामान संभालकर रखने के लिए करें यूज
हम सभी के घर में बहुत सारी छोटी-मोटी चीजें होती हैं, जिन्हें संभाल कर रखने के लिए आप टूटे हुए कॉफी मग को यूज कर सकते हैं। सुई-धागे से लेकर बच्चों के रबर पेंसिल तक को संभाल कर रखने के लिए टूटा हुआ कॉफी मग एक अच्छा विकल्प है।
टूथब्रश रखने के लिए करें यूज
इन सभी टिप्स के अलावा आप बाथरूम में टूथब्रश रखने के लिए भी पुराने और खराब कॉफी मग को रियूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः पुराने कॉपी किताबों को रद्दी में फेंकने के बजाए ऐसे करें रीयूज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Photo Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।