एल्युमिनियम फॉयल की मदद से मिनटों में ऐसे साफ करें जंग

Aluminium Foil Paper Hacks: क्या आपको पता है कि खाने को गर्म और नमी से बचाने के लिए हम जिस फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते हैं। वह साधारण सा दिखने वाला एल्युमिनियम फॉयल घर के कई कामों को आसान बना सकता है। बारिश के पानी या नॉर्मल पानी के लगातार पड़ने की वजह से कई बार लोहे की खिड़कियों, सीढ़ियों पर लगे हुए साइड सपोटर, बालकनी पर लगी रेलिंग आदि पर कई बार जंग लग जाता है। जंग को साफ करने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर में मौजूद एल्युमिनियम फॉयल पेपर से जंग को साफ कर सकती हैं।
जंग हटाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का ऐसे करें इस्तेमाल

- एल्युमिनियम फॉयल पेपर
- बर्तन धोने वाला साबुन
- माइक्रोफाइबर क्लॉथ
- एक बाल्टी पानी
इसे भी पढ़ें-डिटर्जेंट या शैम्पू नहीं बल्कि ये एक स्प्रे चुटकियों में साफ करेगा आपका मैला कार्पेट
ऐसे करें सफाई
- जंग को साफ करने के लिए पहले एक बाल्टी में पानी लें।
- अब इसमें बर्तन धोने वाला साबुन डालें और इसे अच्छे से घोले ताकि फेना बन पाए।
- इस पानी में माइक्रोफाइबर कपड़े को डुबोकर गिला करें और जंग लगे हुए एरिया को साफ करें।
- ऐसा करने से जंग वाले धब्बे को आसानी से नजर आ जाएंगे।
- सफाई करने के बाद बाल्टी के पानी को पलटकर खाली कर दें।
- बाल्टी को साफ करके उसमें नॉर्मल पानी डालें।
- अब एल्युमिनियम फॉयल की एक पट्टी फाड़कर उसे पानी में डुबोएं।
- जंग वाली जगह पर अब इस गीले फॉयल की मदद से धीरे-धीरे रगड़ते हुए साफ करें।
- फॉयल पेपर के सुखने पर इसे दोबारा से गिला करें।
- इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक सारी जंग साफ न हो जाए।
- फॉयल पेपर से साफ करने के बाद जब जंग हट जाए तब इसपर मोम या पॉलिश का एक कोट लगाएं ताकि भविष्य में इस पर जंग न लगे।
गंदगी हटाने के लिए करें एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल

गंदे ग्रिल को साफ करने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जरूरी सामान
- व्हाइट विनेगर
- एक स्प्रे बॉटल
- एल्युमिनियम फॉयल
- पानी
इसे भी पढ़ें- घर को नीट एंड क्लीन रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
साफ करने का तरीका
- पहले ग्रिल को गर्म करें ताकि आप उस पर चिपके हुए अवशेष जल सकें।
- अब ग्रिल को ठंडा होने के लिए कुछ समय के रख दें।
- अब आप स्प्रे बोतल में विनेगर डालें। स्प्रे बॉटल की मदद से विनेगर को ग्रिल पर स्प्रे करें।
- एल्युमिनियम फॉयल की एक शीट लें। इसे एक गेंद की आकार में बनाएं। अब इस बॉल को जाली पर रगड़े जब तक उसके ऊपर चिपके अवशेष हट नहीं जाता।
- इस प्रक्रिया को अपनाने से ग्रिल आसानी से साफ हो जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik,Suttterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।