अधिकतर महिलाएं अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं ऐसे में वे अपने घर के हर एक कोने में गुलदस्ता भी लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए जगह-जगह गुलदस्ता रखती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप गुलदस्ते को बिना पानी दिए फ्रेश रख सकती हैं। आईए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
अगर आप अपने घर पर रखें गुलदस्ते के फूलों को फ्रेश रखना चाहती हैं, तो सबसे पहले आप इन सभी फूलों को समय-समय पर फ्रिज में रख सकती हैं। अगर आप इन फूलों को फ्रिज में रखेंगी, तो यह लंबे समय तक ताजा और खुशबूदार रहेंगा, लेकिन अगर आप इसे फ्रीज में नहीं रखती हैं, तो यह कम समय में ही मुरझा सकते हैं और इससे खुशबू आना भी कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: घर की सफाई में बच्चों की भागीदारी क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे
इसके अलावा आप गुलदस्ते में थोड़ा नींबू का रस भी शामिल कर सकती हैं। नींबू के रस की मदद से आप अपने इन फूलों को लंबे समय तक जिंदा और खुशबूदार बनाए रख सकती हैं। ऐसा करने से इन फूलों की उम्र भी लंबी होती और यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। ऐसे में आप नींबू के रस के साथ थोड़ा नमक मिलाकर गुलदस्ते में डाल सकती हैं।
इन दोनों के अलावा आप अपने गुलदस्ते को धूप में रखने के बजाय किसी ठंडी जगह पर रख सकती हैं। अगर यह धूप के संपर्क में कम आते हैं, तो यह लंबे समय तक चल सकते हैं, लेकिन अगर इनके ऊपर तेज धूप आती है, तो यह जल्दी मुरझा सकते हैं। ऐसे में आपको गुलदस्ते को विंडो के पास नहीं रखना है आप इसे दूसरी किसी भी जगह पर रख सकती है।
इन सभी चीजों के अलावा अगर आप ताजा और फ्रेश फूलों से भरा गुलदस्ता चाहती हैं, तो समय-समय से इसकी केयर करें और इसकी कटाई करें। कटाई करने पर भी इसकी उम्र लंबी होती है और यह लंबे समय तक चल सकता है।
यह भी पढ़ें: कांच के सामान को चमकाने का ये है सबसे सेफ तरीका, बस फॉलो करें ये 3 आसान टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।