How Do You Get Mud Stains Out of White Shoes: सफेद जूते हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा रहे हैं। व्हाइट शूज सभी तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छे लगते हैं। यही कारण है कि लड़कियां अपने कलेक्शन में व्हाइट शूज रखना बहुत ही पसंद करती हैं। सफेद जूतों की केयक करना काफी मुश्किल होता है। थोड़ी-सी धूल-मिट्टी से भी सफेद जूते बहुत गंदे हो जाते हैं। बारिश के दिनों में सफेद जूते कीचड़ की वजह से बहुत ज्यादा गंदे हो जाते हैं। इन्हें साफ करना भी काफी मुश्किल होता है। खूब घिसने के बाद भी सफेद जूते जल्दी साफ नहीं होते।
महंगे क्लीनर और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आपके सफेद जूते साफ नहीं हो रहे हैं, तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल एक हैक ट्राई करना चाहिए। आलू वाले हैक की मदद से आप अपने गंदे सफेद जूतों को खुद से ही मिनटों में चमका सकते हैं। यह एक बहुत ही आसान घरेलू उपाय है। केवल आलू से सफेद जूते के सारे दाग साफ किए जा सकते हैं। आइए जानें, सफेद जूतों के दाग कैसे साफ करें?
यह भी देखें- How To Clean White Shoes: गंदे व्हाइट स्पोर्ट्स शूज पर लगे जिद्दी दाग चुटकी में होंगे साफ, फॉलो करें ये टिप्स
वायरल वीडियो के मुताबिक, सफेद जूतों को साफ करने के लिए आपको आलू की जरूरत होगी। इसके लिए आलू को बीच से काट लें। इसे जूते पर घिसते रहें। कुछ देर घिसने पर ही जूते के सारे जिद्दी दाग निकल जाएंगे। इसके बाद, उन्हें पानी की मदद से साफ करें। अगर आप जूतों को बिना गीला किए साफ करना चाहते हैं, तो सूती कपड़े को गीला करके इसके ऊपर से आलू का रस और सारा मैल पोंछ लें।
यह विडियो भी देखें
आलू में स्टार्च होता है, जो दाग और गंदगी को आसानी से साफ कर सकता है। इसे गंदगी पर रगड़ने से वह ढीली हो जाती है। आलू में हल्की खटास भी होती है, जो गंदगी को साफ करने में मदद करती है।
यह भी देखें- सफेद जूते हो गए हैं खराब तो फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।