White Shoes Cleaning Hacks: सफेद जूते दिखने और पहनने में जितने अच्छे लगते हैं। उनका ध्यान भी रखना उतना ही जरूरी होता है। एक छोटी सी अनदेखी, जूतों के रंग-रूप को बदलकर रख देता है। आज के समय व्हाइट शूट केवल फुटवियर तक सीमित नहीं रह गए है बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं। अब ऐसे में अधिकतर लोग सफेद जूते को किसी खास दिन पर पहनना ज्यादा प्रिफर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चाहे कॉलेज हो या ऑफिस या कोई फ्रेंड पार्टी हर लुक में चार-चांद लगाने का काम करता है। लेकिन अगर इसके किनारे पर गलती से कोई दाग लग जाए, तो इसे हटाना मुश्किल भरा काम हो जाता है। जूते के ऊपरी हिस्से पर लगे दाग को तुरंत क्लीन करना थोड़ा आसान लेकिन अगर किनारे पर दाग लग जाए, तो बिना रगड़े इन्हें हटाना मुश्किल होता है। इस स्थिति में जूतों की चमक वापस पाने के लिए केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इस लेख में बताए गए तरीकों को अपनाकर जूतों के एजज को चमका सकती हैं।
जूते के किनारे को चमकाने के लिए आप टूथपेस्ट और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच बिना जेल वाला टूथपेस्ट लें। अब इसमें एक चम्मच डिटर्जेंट डालकर मिक्स करते हुए पेस्ट बनाएं। अब जूते के किनारे को पानी की मदद से हल्का गीला करें और पेस्ट लगाकर फैलाएं। 10-15 छोड़ने के बाद ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें। इसके बाद कपड़ा गीला करके अच्छे से पोंछे या धुलकर धूप में सुखाएं।
इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदे सफेद जूते भी जाएंगे चमक, बस अपनानी होंगी Baking Soda की इन 4 में से कोई एक टिप्स
दूसरा और आसान तरीका यह है कि आप जूतों के किनारे को साफ करने के लिए किचन में रखे नमक का यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच नमक और 2 स्पून नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को जूते के किनारे पर लगाकर 5-7 मिनट के छोड़े। अब ब्रश को हल्का गीला करके जूते के किनारे को रगड़ते हुए साफ करें और धोकर सुखाएं।
यह विडियो भी देखें
दाग को हटाने के लिए शेविंग क्रीम और सिरका भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और जूते के किनारे पर लगाएं। 10 मिनट बाद टूथब्रश से रगड़ें और धोकर धूप में सुखाएं।
इसे भी पढ़ें- सफेद जूतों को साफ करने के लिए इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।