सफेद जूते देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। हालांकि यह काफ़ी जल्दी गंदे और खराब भी हो जाते हैं। इसकी सफाई सही समय पर न की जाए तो इसे फेंकने की नौबत आ जाती है। अगर आपके पास भी कोई सफेद जूते ऐसे है जो काफ़ी ज़्यादा ख़राब हो गए है तो आप उसे फेंकने की जगह उसका सही इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
गार्डन के लिए डेकोरेटिव पीस बनाए
जी हां, आप सही सुन रहे हैं, जूतों की मदद से आप अपने गार्डन की सजावट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जूते पर कलर की मदद से डिजाइन बनाना होगा और अपने गार्डन एरिया में रखना होगा। आजकल इस तरीके का सजावट काफी ज़्यादा पसंद किया जाता है। डिजाइन आप अपने पसंद के हिसाब से बना सकती है। वरान आप अलग- अलग कलर से रंग भी सकती हैं।
जूतों को दोबारा कर इस्तेमाल
आप अपने पसंद के कलर को जूतों पर लगाकर जूतों को फिर से नया जूता बना सकते हैं। आसान भाषा में बोला जाए तो आप अपने जूतों को पेंट कर सकते हैं। इससे आपका जूता फिर से नए जूते की तरह दिखने लगेगा। इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। इसके अलावा आप जूतों को स्टोन की मदद से भी सजा सकती हैं। इसके लिए आपको स्टोन लेना होगा और ग्लू की मदद से जूतों की सजावट करनी होगी। ऐसे में आपका जूता नए जूते की तरह ही दिखने लगेगा। इस तरीके के जूते आप अगर बाजार में खरीदने जाती हैं तो आपको काफी महंगा मिलने वाला है। ऐसे में क्यों ना पुराने जूतों की मदद से ही आप नए जूते बना लें।
इसे भी पढ़ें:सफेद जूतों पर लग गया है कीचड़ तो इन आसान टिप्स से ऐसे चमकाएं
हैंगिंग प्लांट्स के लिए करें इस्तेमाल
आप इसे होम डेकोर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि आर्टिफिशियल प्लांट लगाकर आप इसे अपने बालकनी में हैंग कर सकते हैं। ये देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। सफेद लाइट भी आप लगा सकते हैं। शाम के समय जब आप इसका लाइट ऑन करेंगे तो ये काफ़ी ज़्यादा ख़ूबसूरत दिखेगा। सफेद जूतों का इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। आप रियल पौधे भी लगा सकती हैं। खैर उन हा पौधे को लगाएं जिसको पानी की ज्यादा जरूरत नहीं होती हैं। अगर आपके पास मोटे सोल वाले जूते हैं तो इसमें आसानी से पौधे लग जाते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों