आपके जूते सड़क से घर ले आए हैं कीचड़? फ्लोर को साफ करने के लिए पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें

इन दिनों बारिश के मौसम में जगह-जगह सड़कों पर कीचड़ हो रही है, जिसके कारण हमारे जूते चप्पल उस कीचड़ से खराब हो जाते हैं और वही कीचड़ हम अपने घर में ले आते हैं, जिससे हमारे घर का फर्श भी खराब हो जाता है। बता दें कि यदि आपके घर में भी कीचड़ के निशान जम गए हैं तो ऐसे में इन निशानों को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। जी हां, बता दें, आप पोछे के पानी में कुछ को मिलाकर पोछा लगाती हैं तो इससे कीचड़ के निशानों को दूर किया जा सकता है। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कीचड़ के निशानों को दूर करने में कौन-से तरीके बेहद उपयोगी हैं। पढ़ते हैं आगे...
फ्लोर से कैसे साफ करें कीचड़ के निशान?
- जब भी आप घर में पोछा लगाएं तो उस पानी में आप एक चम्मच बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट एक साथ डालें। बता दें कि बेकिंग सोडा न केवल कीचड़ के निशानों को दूर करने में उपयोगी है बल्कि ये बैक्टीरिया को भी दूर करता है। वहीं डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा दोनों मिलकर जल्दी कीचड़ के जिद्दी निशानों को दूर कर सकते हैं।
-1756972908752.jpg)
- बता दें कि यदि आप कीचड़ के निशानों को दूर करना चाहती हैं तो ऐसे में पोछे वाले पानी में बोरेक्स मिला सकती हैं। बोरेक्स प्राकृतिक क्लीनर होता है और ये न केवल कीचड़ के दाग को साफ कर सकता है बल्कि कीचड़ के कारण आने वाले बदबू से भी राहत दिलाता है। ऐसे में आप पोछे के पानी में एक या दो चम्मच बोरेक्स मिलाएं और बने मिश्रण से पोछा लगाएं। ऐसा करने से फायदा होगा।
- सिरका और नमक दोनों ही कीचड़ के निशानों को दूर करने में उपयोगी हैं। इससे अलग ये दोनों बैक्टीरिया को बाहर निकालने में भी आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में आप पोछे के पानी में एक या दो कप सिरका मिलाएं और साथ में एक चम्मच नमक डालें। अब बने मिश्रण से पोछा लगाएं। ऐसा करने से फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें - घर के फ्लोर की चिपचिपाहट मिनटों में होगी दूर, बस पोछे के पानी में मिलाएं ये 2 चीज
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके घर कोई बाहर से आ रहा है तो आप उसके जूते चप्पलों को बाहर ही उतरवा दें।

आप उन चप्पल को घर के अंदर ना आने दें। इससे अलग आप रोज अपने घर की सफाई करें। ऐसा करने से फ्लोर पर जिद्दी निशान नहीं जमेंगे।
इसे भी पढ़ें - भारी सामान खिसकाने से फ्लोर ने बदल दिया है अपना रंग-रूप, इन 6 जादुई चीजों से लौटाएं उसकी रौनक
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।