जरा सोचिए, काफी वक्त बाद अगर आप अलमारी से कोई कपड़ा निकालें और उसपर सफेद फंगस लगी हो, तो कैसा लगेगा? लड़की की अलमारी में मानसून के सीजन में फंगस लगना बहुत ही आसान है। कपड़ों और जूतों में भी इसके कारण फंगस लग जाती है और वो खराब होते हैं। अगर गलती से कोई काला कपड़ा है, तो उसे फेंकने की नौबत तक आ जाती है। ऊपर से फंगस की गंदी स्मेल भी अलमारी और कपड़ों दोनों से आने लगती है।
इसकी वजह से कई बार पूरी अलमारी में दीमक भी आ जाती है। फंगस और दीमक लगने पर क्या होता है यह तो आप बेहतर समझ ही सकते हैं। इन सभी चीजों से बचने के लिए अगर कुछ हैक्स अपना लिए जाएं, तो अच्छा होगा।
नेप्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल जरूर करें
मानसून में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक नेप्थलीन बॉल्स हैं। पर लोग अधिकतर इन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसे ही कपड़ों के बीच में इन्हें डाल देंगी, तो कपड़ों पर इनकी वजह से सफेद दाग पड़ जाएंगे। ऐसा ना करते हुए आपको किसी प्लेन पेपर या कपड़े में लपेटकर इन्हें अलमारी के अंदर रखना है। अगर अलमारी से ज्यादा स्मेल आ रही है, तो कपड़ों के बीच में भी डाल दें। पेपर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसमें एक-दो छेद कर दें। ध्यान रखें कि न्यूजपेपर या कोई प्रिंटेड पेपर ना चुनें वर्ना इंक कपड़ों में लग सकती है। ऐसा ही जूतों की अलमारी में भी करें।
इसे जरूर पढ़ें- अलमारी से आती है बदबू तो इन टिप्स की लें मदद
इनसे ना सिर्फ स्मेल ठीक होती है, बल्कि कुछ हद तक मानसून के कीड़ों से भी अलमारी का बचाव होता है।
नीम की पत्तियां करेंगी मदद
आप कुछ सूखी हुई नीम की पत्तियों को लकड़ी की अलमारी के अंदर रख दें। इससे बैक्टीरिया खत्म होता है और फंगस बढ़ती नहीं है। हां, अगर पहले से ही फंगस लग गई है, तो यह तरीका उतना असरदार नहीं होगा। इसके लिए पहले आपको फंगस पूरी तरह से साफ करनी होगी और उसके बाद नीम की पत्तियों को इस्तेममाल करना होगा।
दीवार से दूर रखें अलमारी
वुडन अलमारी को अगर हटाया जा सकता है, तो दीवार से सटा कर ना रखें। मानसून में दीवार में होने वाली सीलन के कारण अलमारी में फंगस लगने की गुंजाइश बहुत ज्यादा होती है। आप शू रैक और अन्य वुडन फर्नीचर के साथ तो ऐसा कर ही सकती हैं।
अगर अलमारी दीवार में फिक्स है तो?
आजकल दीवार में ही वुडन अलमारी बनाने का ट्रेंड है और कई घरों में यह देखने को मिलता है। ऐसे में इन टिप्स को जरूर फॉलो करें-
- गीला कपड़ा कभी अलमारी में ना रखें।
- अगर फंगस लग रही है, तो अलमारी खाली कर एंटी-फंगस स्प्रे या फिर पेंट अलमारी में लगाएं और इसे सूखने दें।
- अगर अलमारी वाली दीवार हमेशा सीलन भरी रहती है, तो उसे रिपेयर जरूर करवाएं वर्ना कोई भी तरीका असर नहीं करेगा।
- कहीं से लीक है, तो सीलेंट लगवाएं। एमसील जैसे कई सीलेंट्स मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।
- अलमारी में सूखे चावल रखें। आप इन्हें किसी कॉटन कपड़े में लौंग के साथ भी बांध सकती हैं। इससे अलमारी में मॉइश्चर कम होगा।
- अगर इस सबके बाद भी फंगस नहीं हट रही है, तो पूरी अलमारी को दोबारा पेंट करवाएं। पेंट चुनते समय मॉइश्चर प्रोटेक्शन का ध्यान जरूर रखें।
इसे जरूर पढ़ें- Astro Beliefs: घर में रखी टूटी अलमारी कराती है धन हानि, दिखने लगते हैं ये परिणाम
मानसून में कमरे से मॉइश्चर कैसे कम करें?
मानसून में सिर्फ अलमारी में ही नहीं, बल्कि कमरे में भी बहुत मॉइश्चर रहता है। ऐसे में कुछ स्टेप्स जरूर अपनाएं-
- कमरे में डिह्यूमिडिफायर रखें।
- वेंटिलेशन का ध्यान जरूर रखें।
- घर में सूरज की धूप आए इसके लिए खिड़की-दरवाजे खोलें।
- फर्नीचर को हमेशा सूखे कपड़े से पोछें।
- नेप्थलीन बॉल्स और सिलिका जेल पैकेट का इस्तेमाल जरूर करें।
- फंगस जहां भी लगी है वहां बेकिंग सोडा छिड़कने की कोशिश करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Enviornox/ Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों