गुलाब के पौधे के लिए बड़े काम का हैं ये हैक्स, भूरी होती पत्तियां हो जाएंगी हरी-भरी

बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के बगीचे में गुलाब के अलग-अलग प्रजाती का पौधा देखने को मिल जाते हैं। इस पौधे की खास बात यह है कि इसके फूल आपको साल के बाहर माह देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए पौधे का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। बरसात के मौसम के साथ ही अन्य मौसम में भी इस पौधे में तमाम समस्याएं जैसे कीड़ों का लगना, पत्तियों का मुरक्षाना, कलियों का ना खिलना इत्यादि देखने को मिलती हैं। पत्तियों का हरा-भरा और फूलों का खिलना बगीचे को आकर्षक लुक देता है। लेकिन कई बार लोग पौधों की मुरक्षाई हुई पत्तियों को लेकर परेशान हो जाते हैं। इस लेख में आज हम आपको मुरक्षाई और भूरी होती पत्तियां को सही करने का उपाय बताने जा रही हूं, इस हैक्स की मदद से आप अपने पौधे को 15 दिन में हरा-भरा कर सकती हैं।
गुलाब के पौधे को हरा-भरा रखने के आसान उपाय
गुलाब के पौधे में अक्सर पत्तियों पीली और भूरे रंग की होने की समस्या देखने को मिलती हैं। यह दिक्कत तेज धूप या गर्मी के कारण देखने को मिलती है। अगर आप अपने पौधे में होने वाली इस समस्या को लेकर परेशान हैं, तो इस हैक्स से आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-पोर्टुलाका के पौधे की ऐसे करें केयर, बारिश में भर-भर के आएंगे रंग बिरंगे फूल
गुलाब की पत्तियां भूरी होने पर क्या करें?
- अगर आपके बगीचे में लगे गुलाब के पौधे की पत्तियां भूरी हो गई हैं, तो सबसे पहले इन्हें निकालकर हटा दें। ऐसा न करने से बाकी पत्तियां भी खराब हो सकती हैं। गमले की मिट्टी की समय-समय पर हल्के हाथ से गुड़ाई करें।
- घर पर इस्तेमाल होने वाले फल और सब्जियों के छिलके की खाद बनाकर पौधे में डालें। इसके लिए सबसे पहले छिलके को सुखाकर मिक्सर में पीस लें। अब इस पाउडर को मिट्टी में डालकर अच्छे से मिक्स करें। ऐसा करने से गुलाब के पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे।
- चाय की पत्ती का इस्तेमाल करें। चाय बनाने के बाद बची हुई पत्ती को छानकर उसे हल्का सुखाएं। अब इसे पौधे में डालें। ऐसा करने से पौधे में नाइट्रोजन की कमी पूरा करेगा। साथ ही नीम की खली और पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। ध्यान रखें कि पौधे को कम धूप में रखें।
इसे भी पढ़ें- घर को खुशबू से भरने के लिए बगीचे में जरूर लगाएं ये 5 शानदार पौधे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।