Holi Herbal Gulal: मेकअप के इस एक चीज से बना सकती हैं ऑर्गेनिक गुलाल, यहां देखें तरीका

होली खेलने के लिए लोग बाजार से केमिकल युक्त कलर लाकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इसे घर पर अपने मेकअप के आइटम से भी तैयार कर सकती हैं।

how to make holi colours at home with makeup

रंगों का त्योहार होली इस साल 25 मार्च को मनाया जा रहा है। जैसा कि इसे रंगों का त्योहार कहा जाता है, तो भला रंग के बिना इस त्यौहार को कैसे मना सकते हैं। रंग खेलने के साथ लोग इस दिन परिवार और दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करते हैं। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ में खूब मस्ती करते हैं और एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाते हैं। हालांकि, केमिकल युक्त गुलाल के इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए। मार्केट में मिलने वाले कई ऐसे कलर हैं, जिसमें केमिकल होते हैं। इससे स्किन में एलर्जी आदि की समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं सब को देखते हुए हम एक टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर पर अपने मेकअप के समान से ही हर्बल गुलाल तैयार कर सकती हैं। यहां जानिए कैसे।

मेकअप से कैसे बनाएं ऑर्गेनिक गुलाल?

talcum powder uses in holi

आपके मेकअप में मौजूद एक आइटम ऐसा भी है, जिससे आप होली के मौके पर कलर बना सकती हैं और वह है- टेलकम पाउडर। खास बात यह है कि ये हर महिलाओं के मेकअप लिस्ट में जरूर शामिल होता है। तो चलिए अब हम टेलकम पाउडर से बनने वाले खुशबूदार हर्बल गुलाल की टिप्स बता देते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है।

  • बस बाजार से पसंद के अनुसार, किसी भी रंग का फूड ग्रेड कलर खरीदकर ले आएं।
  • इसके बाद खाने में यूज होने वाले इस रंग से एक चम्मच रंग निकालकर एक प्लेट में रख लें।
  • अब, स्किन पर लगाए जाने वाले पाउडर को 8 से 10 चम्मच लेकर इसी प्लेट में डाल दें।
  • इसके बाद, आप चम्मच की मदद से अच्छी तरह इसे मिला दें।
  • फिर, कुछ देर के लिए ऐसे ही प्लेट में रहने दें। आधा या 1 घंटे बाद आप देखेंगे कि यह पूरी तरह से मिक्स होकर खुशबूदार गुलाल तैयार हो गया है।
  • इस तरीके से आप लाल, हरा, केसरिया आदि किसी भी रंग का गुलाल तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें चंदन पाउडर भी मिला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Holi में बच्चों के लिए घर पर ही तैयार कर सकती हैं पिचकारी, यहां देखें सबसे आसान तरीका

होली में रंग खेलने के दौरान बरतें सावधानी

how to play safest holi

होली में खेलने के धुन में कुछ होश नहीं रहता है। ऐसे में कई बार ये कलर आंखों में भी चले जाते हैं, जिससे काफी परेशानी होती है। इसलिए कलर खेलत समय आंखों की सेफ्टी के लिए चश्मा का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपकी आंखें गुलाल से बची रहेगी।

इसे भी पढ़ें- होली के मौके पर इन 4 तरीकों से घर पर बनाएं होममेड कलर

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Shutterstock, Pixabay

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP