आजकल ऑर्गेनिक चीजों का चलन काफी बढ़ गया है। ऑर्गेनिक फलों से लेकर सब्जियां सब कुछ मार्केट में मिल रहा है। इन चीजों को आज लोग ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल, ऑर्गेनिक उत्पादों में रासायनिक खाद, कीटनाशक आदि चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में यह सेहत के लिहाज से भी अच्छी होती हैं। खाद्य पदार्थ के साथ आज मार्केट में ऑर्गेनिक खाद भी आ रही हैं। बाजार के अलावा आप कुछ खाद को घर पर ही तैयार कर सकती हैं, जो कि आपके पेड़-पौधों के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें किसी प्रकार के कोई कैमिकल नहीं पाए जाते हैं।
अक्सर लोग फल खाने के बाद उसके छिलकों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। क्या आप भी ऐसा ही करती हैं ? यदि आपका जवाब हां है तो आज के बाद आपको इन्हें फेंकना नहीं हैं, बल्कि इनको स्टोर कर लेना है। अगर आपके घर में बागवानी है तो फिर तो यह आपके बेहद काम आने वाले हैं। दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ फलों के छिलकों से खाद बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जान लेते हैं।
केले के छिलके से ऐसे बनाएं खाद
- इसके लिए आप एक प्लास्टिक का डब्बा लें।
- उसमें केले के छिलके डाल दें।
- ऊपर से डब्बे में पानी भरें। ध्यान रहे इतना पानी भरना है जितने में आपके केले के छिलके डूब जाएं।
- अब इस डिब्बे को बंद करके करीब एक हफ्ते या 15 दिन के लिए किसी छाव वाले स्थान पर रख दें।
- एक हफ्ते बाद छिलके एकदम घुल जाएंगे और आपकी लिक्विड खाद बनकर तैयार है।
- यदि आपको जल्दी बनाना है तो आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप केले के छिलकों को सीधे गमले में भी डालकर खाद बना सकती हैं। या फिर इन्हें सुखाकर इनका पाउडर बना लें।
ये भी पढ़ें:फरवरी में गोबर खाद में मिलाकर डालें ये चीजें, बगीचे में लगा आम का पेड़ बौर से जाएगा लद
चुकंदर के छिलकों से ऐसे बनाएं खाद
- सबसे पहले आप चुकंदर के छिलकों को एक कम्पोस्ट बिन या प्लास्टिक के डब्बे में डालें।
- इसमें किसी पेड़ का सूखा पत्ता या उसकी छाल भी मिला सकती हैं।
- इन सभी चीजों को आप हफ्ते में एक-दो बार हिलाती रहें।
- 1-2 हफ्ते में आपकी ऑर्गेनिक खाद बनकर तैयार हो जाएगी।
- लिक्विड खाद के लिए आप एक डब्बे में चुकंदर के छिलके डालें और उसमें पानी भर दें।
- 24 घंटे बाद आप पानी को छानकर पौधों में डाल सकती हैं।
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं खाद
- सभी खट्टे फल के छिलकों से आप एंजाइम फर्टिलाइजर बना सकती हैं।
- इसके लिए आपको संतरे के छिलके स्टोर कर लेना है।
- अब इनके छोटे-छोटे टुकड़े करके एक प्लास्टिक के डब्बे में भरें।
- ऊपर से इसमें पानी भरे और 2-3 टुकड़े गुड़ के भी डाल दें।
- इसको करीब एक हफ्ते ऐसी जगह पर रखें जहां धूप की रोशनी नहीं आती हो।
- एक हफ्ते बाद आप इसका पानी छान लें और आपकी ऑर्गेनिक खाद बनकर एकदम तैयार है।
- इसके अलावा आप संतरे के छिलकों को तोड़कर मिट्टी में भी दबा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों