क्या आपके घर में कोई पुरानी टेबल मौजूद है जिसे आप अब फेंकने की सोच रही हैं? ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी टेबल टॉप को एक नया लुक दे सकती हैं। आज हम आपको घर पर ही मोज़ेक टेबल टॉप बनाने के बारे में बताएंगे। आप आसानी से इन टिप्स को फॉलो कर मोज़ेक टेबल बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
सबसे पहले टेबल पर बुचर पेपर चिपकाएं। आप इसे टेप से भी चिपका सकते हैं। इसके बाद टाइल्स को डिफरेंट शेप्स में तोड़ें। अपनी टेबल को आर्टिस्टिक लुक देने के लिए आपको टाइल्स को तोड़ना होगा। टाइल्स को जमीन पर रख दें और फिर टाइल्स को तौलिया से ढक दें। इसके बाद हथौड़े की मदद से टाइल्स को तोड़ लें। फिर जब तौलिया हटाएंगे तो आपको टाइल्स के कई टूटे हुए टुकड़े मिलेंगे। इसके बाद टाइल्स को बुचर पेपर पर सही ढंग से रखें। आपको टाइल्स को पेपर रखकर देखना चाहिए। ताकि आपको एक आइडिया मिल जाए कि यह कैसे दिखेगा। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि मोज़ेक बनाते समय टाइल्स को सही ढंग से कैसे सेट करना है।
इसे भी पढ़ें:डाइनिंग टेबल पर लगने लगी है दीमक तो इन ट्रिक्स से पाएं छुटकारा
अगर आपका टेबल लकड़ी का है तो आपको इसे स्मूद बनाने के लिए सैंडर से घिसना होगा। लेकिन अगर आपका टेबल ग्रेनाइट या किसी अन्य मेटल से बना है तो आपको इसे घिसना नहीं चाहिए। अब टेबल को साफ कर लें, क्योंकि आपने इसे सैंडर से घिसा है इसलिए टेबल पर काफी धूल हो जमी होगी। इसके बाद अपने टेबल को गीले कपड़े से पोछ लें। टेबल को साफ करने के लिए आपको गीले कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। टेबल साफ हो जाने के बाद मोज़ेक बनाना शुरू करें।
इसे भी पढ़ें:घर में है Mosaic table तो उसकी सफाई के लिए अपनाएं ये टिप्स
अब टेबल को पेंट करना शुरू करें। टेबल को पेंट करने के लिए आपको रोलर या पेंट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो लैटेक्स सेमी-ग्लॉस पेंट खरीद सकते हैं। यह पेंट खास फर्नीचर को पेंट करनेके लिए बनाया गया है। आप अपने पेंट के रंग के हिसाब से टेबल पर पेंट की कोटिंग कर सकते हैं। इसके बाद आपको सीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप पानी या ऑयल बेस्ड पॉलीयूरीथेन सीलर का एक कोट अप्लाई कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
लेकिन आपको सीलर का इस्तेमाल केवल उस पर दिए गए निर्देश के हिसाब से ही करना चाहिए। अब टेबल पर टाइल्स को अपने हिसाब से रखें। आप टाइल्सको ग्लू की मदद से भी चिपका सकते हैं। आप टाइल्स को चिपकाने के लिए मोर्टार, मैस्टिक या टाइल एडहेसिव का इस्तेमाल कर सकते हैं। टाइल्स को चिपकने के लिए रात भर छोड़ दें। (काली पड़ी टाइल्स को साफ करने का तरीका)
इसके लिए आपको ग्राउट में पानी मिलाना पड़ेगा। आपको पानी की सटीक मात्रा का इस्तेमाल करना चाहिए। अब ग्राउट को टाइल्स और क्रैक्स के बीच में लगाएं। टेबल पर से एक्सट्रा ग्राउट को हटाने के लिए आपको प्लास्टिक कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। अब एक प्लास्टिक कार्ड से एक्स्ट्रा ग्राउट को निकाल लें। इससे जितना हो सके उतना एक्स्ट्रा ग्राउट हटा लें। ग्राउट के सूखने के बाद टेबल को गीले कपड़े से साफ कर लें।
कम से कम 24 घंटे से पहले टेबल को साफ न करें। जब ग्राउट सूख जाए तब इसे डिश सोप और गीले कपड़े से पोछ लें। इसके बाद सीलर का उपयोग करें। टाइल्स को सेट करने के लिए आपको सीलर का उपयोग करना चाहिए। सीलर का उपयोग करने के बाद उसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब आपको मोज़ेक टेबल टॉप बनकर तैयार हो चुका है। (टायर को नया लुक कैसे दें)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।