गमले में उगेंगे बड़े-बड़े परवल, बस जड़ में डालें माली की बताई ये सीक्रेट खाद...10 रुपये का भी नहीं आएगा खर्च

How to Make Homemade Liquid Fertilizer For Vegetables: बारिश के मौसम में बाजार में सबसे ज्यादा मिलने वाली सब्जियों में परवल का नाम आता है। बहुत से लोग बाजार से सब्जी खरीदने की जगह खुद ही गमलों में सब्जियां उगाना पसंद करते हैं। इसी तरह से बहुत से लोग गमले में ही परवल की बेल उगा लेते हैं। बेल तो उग जाती है, लेकिन उस पर सब्जी का कोई नामोनिशान ही नहीं होता। ऐसे में गार्डनर को बहुत निराशा होती है।
अगर आप भी ऑर्गेनिक फार्मिंग करना पसंद करते हैं और आपके परवल की बेल पर भी सब्जी नहीं आ रही है, तो आपको जरूरत है एक बेस्ट खाद की। परवल की पैदावार बढ़ाने के लिए आपको बाजार से खाद खरीदने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक होममेड लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानें, परवल के पौधे में ढेर सारे फूल और सब्जियां उगाने के लिए कौन-सी खाद डालें?
फर्टिलाइजर बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 1 लीटर पानी
- 2 चम्मच दही
- इस्तेमाल की हुई सूखी चाय पत्ती
- 2 नींबू के सूखे हुए छिलके
- राख
परवल के लिए लिक्विड खाद कैसे बनाएं?
परवल के पौधे की पैदावार बढ़ाने के लिए आपको एक बाल्टी में 1 लीटर पानी लें। पानी में 2 चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इसमें आपको 2-3 मुट्ठी सूखी हुई चाय की पत्ती डालें। इसमें आप इस्तेमाल करके सुखाई हुई चाय की पत्ती डाल सकते हैं। इसमें 1 चम्मच लकड़ी की राख और सूखे हुए नींबू के छिलके डाल लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन आपकी खाद तैयार हो जाएगी।
परवल के पौधे में खाद कैसे डालें?
क्या आपके भी परवल के पौधे में फल नहीं आ रहे हैं। इस सीजन में पौधे की जड़ में अगर आप इस खाद को डाल देंगे, तो आपके भी परवल के पौधे पर ढेरों फल उगेंगे। इसे सुबह या शाम के वक्त पौधे में डालें। इस खाद को महीने में 1 बार डालने से ही आपको असर नजर आएगा।
इन बातों का रखें ख्याल
- परवल के पौधे में अगर फल नहीं आ रहे हैं, तो समय-समय पर उसके सूखे हुए पत्तों और फूलों को बेल से अलग करें।
- परवल की बेल की जड़ में मौजूद मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें। इससे पोषक तत्व मिट्टी में सही से मिल पाते हैं।
यह भी देखें- Gardening Tips: लौकी से भर जाएगी पूरी बेल...अगर जड़ में डाल दिया यह 1 सफेद घोल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।