herzindagi
homemade fertilize

Gardening Tips: लौकी से भर जाएगी पूरी बेल...अगर जड़ में डाल दिया यह 1 सफेद घोल

Best fertilizer for bottle gourd plant: अगर आपके घर में भी लौकी की बेल लगी है और आप उसपर ढेरों फूल और फल देखना चाहती है, तो आज हम आपको एक होममेड फर्टिलाइजर बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप लौकी के बेल को हरा-भरा बना सकती हैं।
Updated:- 2025-05-02, 13:15 IST

घरों में बागवानी करना अधिकतर हर किसी को पसंद होता है। वैसे भी आजकल बढ़ते प्रदूषण के चलते हर किसी को अपने घर छोटा-सा गार्डन जरूर बनाना चाहिए। जहां आप अपने पसंद की सब्जियां और फल समेत फूलों आदि के पौधे भी उगा सकती हैं। प्लांट्स न केवल हमारे वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं, बल्कि यह हमारे घर की खूबसूरती में भी चार-चांद लगा देते हैं। आज के समय में लोग घरों में किचन गार्डन बहुत बना रहे हैं। यहां आप सीजन के फल और सब्जियों को उगा सकते हैं। इससे आपको हर समय ताजी-ताजी सब्जियां मिल जाती हैं और आप मार्केट में मिलने वाली केमिकल युक्त सब्जियों और फलों के सेवन से बच जाते हैं।

यदि आपके घर में भी किचन गार्डन है और आपने उसमे ढेरों सब्जियां उगा रखी है तो आज हम आपको गर्मियों में आने सब्जी लौकी के लिए एक होममेड फर्टिलाइजर लेकर आये हैं। जिसकी मदद से आप पूरी गर्मी लौकी की बेल में ढेरों लौकी देख पाएंगे। ऐसे में आपको बाजार से खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि आपकी लौकी की बेल गर्मियों में तेज धूप की वजह से सूखने लगती है तो आप आज हम आपको इस आर्टिकल में एक फर्टिलाइजर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप भी यूज करके अपनी लौकी की बेल को हरा-भरा बना सकती हैं।

इस फर्टिलाइजर से बेल में आएंगी ढेरों लौकी

liquid homemade fertilzer for bottle gouard plan

आवश्यक सामग्री

ये भी पढ़ें: लौकी के पौधे में नहीं आ रहे हैं फूल? तो पानी के साथ इन 3 चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल.. हफ्ते भर में दिखने लगेगा असर

खाद बनाने का तरीका

chaach uses for plants

  • आपको सबसे एक बर्तन में छाछ लेनी है।
  • अब आपको उसमें आलू के छिलके पीसकर मिला दें।
  • इसके बाद आपने जितनी छाछ ली थी उतना ही आपको पानी मिक्स करना है।
  • इस घोल में अब आपको गोबर के उपलों का चूरा बनाकर उसे भी डालना है।
  • अब इस घोल को अच्छी तरह मिलाकर किसी डिब्बे में भर लें।
  • अगले दिन आपकी होममेड लिक्विड खाद बनकर एकदम तैयार हो जाएगी।
  • अब आप इसे अपने लौकी की बेल की जड़ में मिलाएं।
  • कुछ दिन बाद आप देखेंगी बेल में लौकी तेजी से आना शुरू हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: कम खर्च में ज्यादा फायदा! लौकी की बेल में डालें यह एक चीज, पैदावार हो सकती है दुगनी

घर पर लिक्विड खाद बनाने का यह बेहद आसान और सस्ता तरीका है। जिसको आप आसानी से घर में रखी चीजों से तैयार कर सकती हैं। छाछ का उपयोग बाकि और भी पौधों के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में आप केवल छाछ भी अपने अन्य प्लांट्स में डाल सकती हैं। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।