herzindagi
Herbal Holi Colors

Holi Herbal Colors 2025: घर पर होली के लिए इन सब्जी, मसालों और पौधों की मदद से तैयार करें हर्बल कलर, यहां सीखें बनाने का तरीका

DIY Holi Organic Colours: यदि आप भी मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों से होली नहीं खेलना चाहती हैं तो आज हम आपको हर पर ही हर्बल कलर तैयार करने का तरीका बताने जा रहे हैं। इन रंगों से आपकी स्किन पर किसी तरह का कोई असर नहीं होगा। 
Editorial
Updated:- 2025-03-01, 18:01 IST

How To Make Natural Colors At Home For Holi: हर साल देशभर में रंगों का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दो दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल का हर कोई पूरे साल इंतजार करता है। इस दिन चारों ओर माहौल अबीर, गुलाल और तरह-तरह के रंगों से खुशनुमा हो जाता है। कुछ लोग गुलाल से तो कुछ लोग रंगों से होली खेलना पसंद करते हैं। यह त्योहार हर किसी के जीवन में रंग और खुशियां लेकर आता है। कुछ लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त कलर से होने वाली स्किन एलर्जी के चलते होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोगों की त्वचा पर होली के रंग और गुलाल से रिएक्शन हो जाता है। जिसके चलते खुजली, रेडनेस, दाने और स्किन ड्राईनेस जैसी समस्या होने लगती है। इसके अलावा होली के रंगों से बाल भी खराब होने लगते हैं।

यदि आप भी इसी डर की वजह से होली नहीं खेलती हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में हर्बल कलर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इससे आपकी स्किन और बाल कुछ भी प्रभावित नहीं होंगे। इनको आप घर पर खुद से तैयार कर सकती हैं। साथ ही, इनको आप घर में रखी सब्जी, फल, फूल और उनकी पत्तियों से तैयार कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं होममेड हर्बल कलर बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं हर्बल लाल रंग और गुलाल

made herbal color with beetroot

  • इसके लिए आपको चुकंदर, गुलाब और गुड़हल के फूल की पत्तियां इकठ्ठा कर लेनी है।
  • अब आप इन सभी चीजों को अख़बार पर कई दिनों तक धूप में रखकर अच्छी तरह सुखा लें।
  • फिर इनको एक मिक्सी जार में एक साथ डालकर पीस लें।
  • आपका हर्बल लाल रंग का गुलाल और रंग बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें: होली के रंगों से पौधों को बचाने के लिए आजमाएं ये टिप्स, नहीं होंगे एक भी प्लांट्स खराब

ऐसे बनाएं हरा हर्बल रंग और गुलाल

green color with neem leaves

  • सबसे पहले आपको तुलसी, नीम की पत्तियों और पालक को धूप में कुछ दिन सुखा लेना है।
  • अब इन सभी चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें और उनका पॉवडर बना लें।
  • इसमें आप थोड़ा आटा भी मिला सकती हैं।

ये भी पढ़ें: घर पर फूलों की मदद से बनाए जा सकते हैं होली के ये कलर्स, जानिए कैसे

पीला हर्बल रंग और गुलाल ऐसे करें तैयार

yellow herbal color

  • आपको पीला रंग बनाने के लिए गेंदे, कनेर के फूल लेकर सुखाने हैं।
  • अच्छी तरह सूख जाने के बाद आप मिक्सी में इनको पीस लें।
  • फिर आप इसमें ऊपर से चंदन पाउडर मिलाएं।
  • आपका पीला नेचुरल कलर और गुलाल बनकर तैयार है।

ऑरेंज हर्बल कलर ऐसे बनाएं

orange color

  • ऑरेंज कलर बनाने के लिए आप संतरे के छिलकों और गेंदे के फूलों को धूप में सूखा लें।
  • इसके बाद आप इनको पीसकर पाउडर बनाएं।
  • आपका ऑरेंज रंग का गुलाल बनकर तैयार है।
  • यदि आप लिक्विड रंग बनाना चाहती हैं तो उसके लिए आपको पानी में थोड़ी केसर भिगोनी है।  
  • इसके लिए संतरे और गेंदे के फूल को भिगोकर इनको गीला ही पीसकर उसमें केसर का पानी मिलाएं। 

ये भी पढ़ें: DIY: इन आसान तरीकों से घर पर बनाएं होली के लिए आर्गेनिक कलर्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।