किचन गार्डन के पौधों में लग गए हैं छोटे-छोटे कीड़े? नीम की पत्तियों के इन 3 उपायों से फटाफट हो सकते हैं छूमंतर

किचन गार्डन में छोटे-छोटे कीड़े पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। यही नहीं, कीड़े पौधे की ग्रोथ को भी प्रभावित करते हैं। हालांकि, आपको इसके लिए बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इससे छुटकारा पाने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पौधे में लगे कीड़ों को प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से हटाने में कामयाब सकते हैं। नीम की पत्तियों के ये प्राकृतिक उपाय किचन गार्डन के पौधों को कीड़ों से बचाने में बेहद कारगर और किफायती हो सकते हैं। इन उपायों का आजमाकर आप अपने पौधों को हेल्दी और हरा-भरा बनाए रख सकते हैं। दरअसल, इस आर्टिकल में हम आपको 3 आसान और प्रभावी तरीके बताने वाले हैं, जिनसे आपके पौधे स्वस्थ और कीट-मुक्त हो सकते हैं। चलिए बिना देर किए नीम की पत्तियों के यूज के बारे में विस्तार से बताते हैं।
नीम की पत्तियों का ऐसे तैयार करें स्प्रे

- नीम की पत्तियां: 2 कप
- पानी: 1 लीटर
- डिश सोप: 1 चम्मच
नीम की पत्तियों से स्प्रे तैयार करने की विधि
- कप नीम की पत्तियों को पानी में डालकर 20-30 मिनट तक उबालें।
- जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें और स्प्रे बॉटल में भर लें।
- इसमें 1 चम्मच डिश सोप मिलाएं और अच्छे से हिलाएं।
- इस स्प्रे को पौधों पर छिड़कें, खासकर जहां कीड़े दिखाई दें।
- यह स्प्रे कीड़ों को भगाने के साथ-साथ पौधों की पत्तियों को चमकदार भी बनाता है।
नीम के तेल से भगाएं कीड़े
- पानी में नीम का तेल और डिश सोप मिलाएं।
- इसे स्प्रे बोतल में डालें और पौधों पर स्प्रे करें।
- इस तरह आपको सप्ताह में 2-3 बार करना है।
- नीम का तेल कीड़ों के प्रजनन को रोकता है और उन्हें पौधों से दूर रखने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- नीम की पत्तियों के ये हैक्स आपके बगीचे के पौधों का रखेंगे ख्याल
नीम की पत्तियों के पाउडर का इस्तेमाल

- नीम की पत्तियों को सुखाकर पीस लें और उसका पाउडर तैयार करें।
- इस पाउडर को किचन गार्डन की मिट्टी में मिला दें।
- पौधों के चारों ओर हल्का छिड़काव करें।
- यह मिट्टी में कीड़ों और फंगस को बढ़ने से रोकता है और पौधों को पोषण भी देता है।
इसे भी पढ़ें- क्या नीम की पत्तियों से सच में डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है?
पौधे को सुरक्षित रखने के खास टिप्स
- नियमित रूप से पौधों की सफाई करें और सूखी या मरी हुई पत्तियों को समय-समय पर हटा दें।
- पौधे में ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि यह कीड़ों के पनपने का कारण बन सकता है।
- कीड़े दिखाई देने पर तुरंत उपाय शुरू करें। इसके लिए होममेड कीटनाशक का छिड़काव करना कारगर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- महंगे क्लीनर पर नहीं करने पड़ेंगे पैसे खर्च, नीम और तुलसी की मदद से चमकाएं अपना घर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।