Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

घर पर मौजूद वेस्ट मटेरियल से इस तरह बनाएं वॉल हैंगिंग

आप भी घर में मौजूद चीजों से वॉल हैंगिंग बना सकती हैं। वॉल हैंगिंग को बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है। 
Updated:- 2021-11-26, 19:14 IST
image

क्या आप अपनी दीवार को सजाना चाहती हैं? या बेडरूम को एक पर्सनल टच देना चाहती हैं। इसके लिए आप आसानी से घर में मौजूद चीजों से वॉल हैंगिंग बना सकती हैं। वॉल हैंगिंग क्राफ्ट आपके घर को एक नया टच देने का  तरीका है। पेपर से बने हैंगिंग क्राफ्ट किसी भी स्पेस को फ्रेश लुक दे सकते हैं। वॉल हैंगिंग दीवारों को सजाने के लिए एक बेहद ही अच्छा ऑप्शन है। आइए जानते हैं आप कैसे और किन चीजों से वॉल हैंगिंग बना सकती हैं।

ऊन के धागो से बनाएं वॉल हैंगिंग

wall hanging easy tips and hacks

 

आवश्यक सामान  

  • ऊन के धागे
  • लकड़ी की डंडी
  • ग्लू
  • पेंट कलर
  • कैंची

इस तरह बनाएं

  • इस वॉल हैंगिग को बनाने के लिए आपको ऊन के कुछ कलरफुल धागो की जरूरत पड़ेगी। 
  • इसके बाद एक छोटी, थोड़ी सी मोटी लकड़ी की डंडी लें। आप चाहें तो डंडी को पेंट भी कर सकती हैं। 
  • लकड़ी की डंडी को पेंट करने से आपके वॉल हैंगिग को एक नया लुक मिलेगा। 
  • फिर लकड़ी की डंडी में कलरफुल ऊन के धागे डालें। इसके बाद ऊन को डंडी पर चिपका लें। जिससे ऊन के धागे नीचे की ओर लटकने लगेंगे। 
  • सबसे आखिर में ऊन के धागों को ट्रिम कर लें। 
  • बिल्कुल बराबर न काटें, धागों को थोड़ा ऊपर-नीचे की ओर काटे। 

इसे भी पढ़ें: वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें

आवश्यक सामान  

  • कार्डबोर्ड
  • ग्लू
  • पेंट कलर
  • कैंची
  • धागा

इन तरीकों से बनाएं

  • वॉल हैंगिंग बनाने के लिए सबसे पहले पुराने न्यूजपेपर को आधा इंच की स्ट्रिप में काट लें। कम से कम 50-60 स्ट्रिप बना लें। फिर इन स्ट्रिप को रोल करके गोल आकार दें। अब इसे सूखने दें।
  • इसके बाद एक पुराने शू-बॉक्स को हार्ट शेप में काट लें। पेपर को हार्ट शेप बोर्ड पर चिपका लें और सूखने के लिए छोड़ दें। गोल आकार वाले रोल्स को अलग-अलग कलर्स से पेंट कर लें। 
  • फिर कार्डबोर्ड पर लाल रंग से पेंट करें। इसके बाद रोल्स को बोर्ड पर अपनी इच्छानुसार चिपका लें। 
  • फिर ऊन का धागा लें और उसे हार्ट शेप वाले कार्डबोर्ड पर एक किनारे से दूसरे किनारे पर चिपका लें। 
  • अब आपका हैनमेड वॉल हैंगिंग बनकर तैयार हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: यह Home Decor Mistakes बिगाड़ देंगी आपके घर का लुक

पेपर से वॉल हैंगिंग बनाएं

easy steps to make wall hanging

आवश्यक सामान

  • पेपर
  • पेंट कलर
  • कैंची
  • धागा

इस तरह बनाएं वॉल हैंगिंग

  • इस वॉल हैंगिंग को बनाने के लिए आपको केवल पेपर और धागे की जरूरत होगी।
  • इस हार्ट शेप वॉल हैंगिंग के लिए सबसे पहले पेपर को हार्ट शेप में काट लें।
  • इन पर रेड, पिंक व्हाइट कलर से पेंट कर दें। इसे अच्छी तरह से सूखने दें।
  • इसके बाद धागे को हार्ट शेप्स के अंदर डालें और दीवार पर टांग दें।

आज का यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।