How To Make Eco Friendly Ganesh Idol: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 7 सितंबर, दिन शनिवार को है। इस अवसर पर लोग अपने घरों में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। दस दिनों तक मनाए जाने वाला यह उत्सव हिंदू धर्म में बेहद महत्व रखता है। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हैं। लोग इस दौरान भजन, कीर्तन और कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे में, कई लोग घर पर ही बप्पा की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। आजकल लोग वातावरण को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में, अगर आप गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति की स्थापना करना चाहते हैं, तो आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से गणेश भगवान की प्रतिमा बना सकते हैं।
ईको फ्रेंडली तरीके से कैसे बनाएं बप्पा की मूर्ति?
गोबर से बनाएं बप्पा की मूर्ति
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आप चाहें तो गोबर से भी बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बना सकते हैं। इनमें कोई प्लास्टिक या फिर हानिकारक रसायन मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में, आप गोबर से बनी गणेश भगवान की मूर्ति को गणोत्सव पर स्थापित कर सकते हैं।
हल्दी से बनाएं जा सकते हैं गणेश भगवान की प्रतिमा
हल्दी हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है। आपको जानकर यह हैरानी हो सकती है कि आप हल्दी की मदद से भी बप्पा की मूर्ति बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले हल्दी को पीसकर तैयार कर लें। अगर आपके पास पाउडर है, तो आप पाउडर में पानी मिलाकर उसे आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद हल्दी से भगवान गणेश की आकृति बनाएं।
इसे भी पढ़ें-गणेश उत्सव पर घर में कितने दिनों तक रखी जाती है बप्पा की मूर्ति? जानिए यहां
मैदे या आटे से भी बना सकते हैं मूर्ति
अगर इको फ्रेंडली बप्पा की मूर्ति बनाना चाहते हैं, तो आप घर पर मौजूद मैदे या आटे से भी बप्पा की प्रतिमा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन दोनों में से किसी एक चीज का डो तैयार कर लेना है। फिर, इसे भगवान गणेश की मूर्ति का आकार देना है। आकार देने के बाद, आप हल्दी, चुकंदर के रस और पत्तियों से बप्पा को सजा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी पर करें गणपति के इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में विघ्न-बाधाओं से मिलेगी मुक्ति
साबूदाने और चावल
मिट्टी या घर पर इको फ्रेंडली गणपति की तैयार मूर्ति को डेकोरेट करने के लिए आप साबूदाने, चावल, मेवे, रंग बिरंगी दालें और ऑर्गेनिक पेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सब वातावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले आइटम हैं। इन चीजों से अगर आप बप्पा की मूर्ति को सजाएंगे तो विसर्जन के बाद यह नदी या तालाबों के पानी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
इसे भी पढ़ें-गणपति बप्पा की स्थापना से पहले घर के मंदिर को ऐसे करें डेकोरेट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों