बच्चों से अक्सर कॉपी-किताब इस्तेमाल करते वक्त फट जाती है। कभी गत्ता निकल जाता है तो कभी पूरी किताब के पन्ने आगे पीछे हो जाते हैं। यह समस्या आपके बच्चों के साथ भी होगी इसलिए हम यह आर्टिकल लेकर आए हैं।
दरअसल कॉपी-किताबों को चिपकाने के लिए गोंद का इस्तेमाल किया जाता है जो कुछ खास मजबूत नहीं होती है। वहीं बच्चे किताबों को पढ़ते वक्त उन्हें मोड़ देते हैं। ऐसे ही कई कारणों की वजह से किताबें फट जाती है। चलिए जानते हैं इस दिक्कत से कैसे बचा जा सकता है।
कवर देता है मजबूती
कॉपी-किताबों को मजबूती देने के लिए कवर चढ़ाना बहुत जरूरी होता है। कवर चढ़ाने से किताबों का इस्तेमाल करते वक्त जो भी प्रभाव पड़ता है वो कवर तक ही सीमित रहता है। यही कारण है कि स्कूल में नई कॉपी-किताबों को खरीदने के तुरंत बाद ही कवर चढ़ाने के लिए कहा जाता है।
इसे भी पढ़ेंःपुरानी किताबों को एक नहीं पांच अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं आप
करें सिलाई
आप किताबों को मजबूती देने के लिए सिलाई भी कर सकते हैं। ऐसा करने से गोंद के निकलने के बाद भी किताब के पन्ने एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। किताब सिलने का एक अलग धागा होता है जो आपके स्टेशनरी की दुकान पर आसानी से मिल जाएगा।
आपको बस थोड़ा गेप रखते हुए किताब में 2 से 3 छेद करने हैं। अब एक छेद के ऊपर से सुई ले जाएं और दूसरे छेद के नीचे की तरफ से निकाले। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपकी किताब अच्छे तरीके से सिल जाएगी।
अखबार चढ़ाएं
स्कूल की कॉपी और किताब को मजबूती देने के लिए आप कवर का इस्तेमाल करते हैं। ठीक इसी तरह घर की या ट्यूशन की नोटबुक के लिए आप अखबार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको खर्च भी नहीं करना पड़ेगा और किताबें भी नहीं फटेगी।
प्लास्टिक कवर का करें इस्तेमाल
ना सिर्फ कवर बल्कि प्लास्टिक कवर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। नार्मल कवर कागज का बना होता है जो बहुत जल्दी फट जाता है। ऐसा ना हो इससे बचने के लिए हर कॉपी और किताब पर प्लास्टिक कवर जरूर चढ़ाएं। (दूध के खाली पैकेट को कैसे इस्तेमाल करें)
इस्तेमाल करते वक्त ना करें ये गलतियां
आपके बच्चों की किताब फटने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण उन्हें इस्तेमाल करते वक्त गलती करना है। किसी दूसरी किताब के नीचे दबी कॉपी को जोर से खिचने पर ही नोटबुक फटती है।
इसे भी पढ़ेंःइन चीजों को बाहर फेंकने से पहले दोबारा सोच लें, इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल
बहुत बार किताबों में पहले से ही कम गोंद लगी होती है। इस वजह से भी धीरे-धीरे पन्ने निकलने लग जाते हैं। इससे बचने का अच्छा तरीका है कि आप किताबें खरीदने के बाद ही उनपर गोंद लगा दें।
अब से आप भी अपने घर में मौजूद हर कॉपी-किताब हो मजबूती देने के लिए इस टिप्स की मदद ले सकते हैं। साथ ही ऐसे ही और ट्रिक्स जानने के लिए आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों