पौधे में नहीं लग रहे हैं अनार? जड़ में 1 कप डाल दें यह एक घोल...टोकरी भरकर मिलेंगे फल

How To Increase Pomegranate Fruit Production: क्या आपके भी घर में अनार का पौधा है, लेकिन उसमें फल और फूल नहीं आ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो अब टेंशन की कोई बात नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे घोल के बारे में बताएंगे, जिससे आपका पौधा अनार के फलों से लद सकता है। आइए जानें, अनार के पौधे में फल ना लगे, तो क्या करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-02, 15:59 IST
How To Increase Pomegranate Fruit Production

Why are my pomegranates not giving fruit: अनार को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। बाजार में अनार बहुत ही महंगे मिलते हैं, लेकिन गार्डनिंग लवर्स इसे अपने घर पर ही उगा लेते हैं। अनार का पौधा लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन बहुत से लोग इसकी ग्रोथ को लेकर परेशान रहते हैं। खूब देखभाल के बाद भी कई बार अनार के पौधे में फल ही नहीं आते।

पौधा लगाने के बाद अगर उसमें फल और फूल ना आए, तो गार्डनर को बहुत दिख होता है। अगर आपके अनार के पौधे में भी फल और फूल नहीं आ रहे हैं, तो आप उसमें एक देसी घोल बनाकर डाल सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक घोल के बारे में बताएंगें, जिससे पौधे फलों से भर जाएगा। आइए जानें, अनार के पौधे में फलों की पैदावार कैसे बढ़ाएं?

सही मात्रा में डालें पानी

Add the right amount of water

हर मौसम में अनार के पौधे को अलग-अलग मात्रा में पानी की जरूरत होती है। ऐसे में अनार के पौधे में पानी डालने के लिए आप एक ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी पौधे की मिट्टी ड्राई हो, तभी उसमें पानी डालें। गर्मियों में आप 2 टाइम पानी डाल सकते हैं। ध्यान रहे बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना है।

फर्टिलाइजर बनाने के लिए चाहिए?

  • 250 ml पानी
  • 30 ग्राम नीम की खली
  • सड़ी हुई गोबर

अनार के पौधे की खाद कैसे बनाएं?

अनार के पौधे की ग्रोथ के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े प्लास्टिक के टब या बाल्टी में पानी लेना हैं। इसमें नीम खली को छोटा-छोटा करके डालें। इसमें आपको सड़ी हुई गोबर भी डालनी है। इससे पौधे की ग्रोथ और फलों की पैदावार बेहतर होती है। सभी चीजों को मिक्स करके 3 दिनों के लिए ढककर किसी धूप वाली जगह पर रख दें। 3 दिन बाद आपकी खाद तैयार हो जाएगी।

अनार के पौधे में फर्टिलाइजर कैसे डालें?

How to add fertilizer to pomegranate plant

लिक्विड फर्टिलाइजर में आपको 3 दिन बाद झाग से नजर आने लगेंगे। झाग को अलग कर दें। अब इसमें ट्राइकोडर्मा कीटनाशक मिला लें। यह पौधे को गलने से बचाने का काम करता है। अब इस घोल को अपने पौधे की जड़ में डाल लें। इसे घोल को आप 2 हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं। इससे आपके पौधे में ढेरों अनार के फल और फूल लद जाएंगे।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • अनार के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे सही से धूप मिल सके। पौधे की ग्रोथ के लिए धूप जरूरी है।
  • अनार के पौधे में अगर फल और फूल नहीं आ रहे हैं, तो इसकी हार्ड प्रूनिंग करें। इससे ग्रोथ बेहतर होगी।

यह भी देखें-Herbs Plants के लिए बेस्ट हैं 3 ये खाद, पौधों की ग्रोथ होगी अच्छी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP