हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इसे काफी पवित्र पौधा माना जाता है। जिसके चलते सुबह शाम तुलसी की पूजा की जाती है और पूजापाठ में भी तुलसी का प्रयोग होता है। ठीक उसी तरह तुलसी की माला भी खास मानी जाती है। यह एक धार्मिक आभूषण नहीं बल्कि आस्था और भक्ति का प्रतीक होती है। आजकल बहुत लोग इसको पहन रहे हैं। हालांकि इसको पहनने की मान्यता प्राचीन काल से चली आ रही है। तुलसी की माला पहनने से मन शांत और ऊर्जावान बना रहता है। तुलसी माला दो तरह की होती है एक वो जिसे हम अपने गले में पहनते हैं और दूसरी का इस्तेमाल जप के लिए किया जाता है।
वहीं आजकल बाजारों में हर चीज नकली बिक रही है। ऐसे में नकली तुलसी की माला की भी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। ऐसे में खरीदने से पहले हमें सोचना पड़ता है कि यह असली है या फिर नकली। हम तुलसी माला की बनावट, रंग रूप देखकर इसे पसंद करते हैं और खरीद लेते हैं। यदि आप भी तुलसी की माला पहनती हैं और उसके असली और नकली की पहचान करना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस लेख में कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप असली और नकली तुलसी की माला के बीच फर्क कर सकती हैं। इन्हें आप खुद घर पर करके देख सकती हैं।
आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों से घर पर ही तुलसी की माला असली है या नकली इसका पता मिनटों में लगा सकती हैं। आइए जान लेते हैं क्या हैं वो ट्रिक्स।
यदि आप असली तुलसी की माला का पता लगाना चाहती हैं, तो उसके लिए आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें तुलसी की माला को डाल दें। अगर माला नकली होगी तो वो पानी में रंग छोड़ने लगेगी। जबकि असली माला में से किसी तरह का कोई रंग नहीं निकलेगा।
इसके अलावा आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें तुलसी की माला को डालें। अगर पानी में तुलसी की माला तैरने लगे तो वो असली माला है। यदि माला पानी में डालते ही डूब जाए तो वो नकली तुलसी की माला है। तुलसी की लड़की हल्की होने की वजह से पानी पर तैरती है।
ये भी पढ़ें: तुलसी में नहीं आ रहे हैं बड़े-बड़े पत्ते? इस 1 रुपये की चीज का करें इस्तेमाल...घना हो जाएगा पौधा
तुलसी की माला को आप सूंघकर भी असली नकली के बीच फर्क कर सकती हैं। असली तुलसी की माला ने से नेचुरल महक आएगी। जबकि नकली माला में से परफ्यूम या फिर अजीब सी गंध आने लगती है।
तुलसी की माला की बनावट यदि दाग और रेखाओं वाली है तो वो असली माला है। जबकि नकली माला एकदम चिकनी और एकसमान बनावट वाली होगी। उसपर आपको किसी तरह की कोई लकीर या दाग नहीं दिखेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Amazon/meesho
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।