Kitchen Hacks: कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नकली बादाम का सेवन? इन 3 तरीकों से घर बैठे लगाएं पता

बादाम खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कहा जाता हर रोज सुबह उठकर पांच बादाम खाने से सेहत दुरुस्त रहती है। खासकर सर्दियों के मौसम में यह मेवा शरीर को एनर्जी और गर्मी प्रदान करती है। बादाम का उपयोग कई मिठाई और खीर में भी किया जाता है। आजकल बाजारों में ज्यादातर चीजों में मिलावट देखने को मिल रही हैं। ठीक इसी तरह मार्केट में खुलेआम नकली बादाम भी खूब बिक रहे हैं। जिनको खाने से हमारी सेहत को फायदे की जगह नुकसान होगा। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि किस तरह हम नकली और असली बादाम के बीच फर्क कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ टेस्ट बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप खुद घर बैठे आसानी से ट्राई करके असली और नकली बादाम का पता लगा सकती हैं।
असली और नकली बादाम का कैसे पता लगाएं?
आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों को अपनाकर नकली और असली बादाम की घर बैठे पहचान कर सकती हैं।
पानी वाला टेस्ट करें
अगर आप घर पर रखे बादाम में मिलावट का पता लगाना चाहती हैं, तो उसके लिए आपको एक कटोरी में पानी लेकर उसमें करीब चार बादाम डालने हैं। यदि बादाम पानी में डूबकर तले में रहते हैं तो यह असली बादाम की पहचान है। अगर बादाम नकली होगा तो वो पानी पर तैरने लगेगा। दरअसल, मिलावटी बादाम से हल्का होने की वजह से पानी के ऊपर आ जाता है।

पीसकर लगाएं पता
असली और नकली बादाम का पता लगाने के लिए आपको करीब 4-5 बादाम लेकर उन्हें पीस या कूट लेना है। अब बादाम का चूरा हाथ में लेकर उसको हल्का रगड़ें। यदि बादाम से तेल जैसा निकल रहा है और बादाम की नेचुरल स्मेल आ रही है तो उस बादाम में मिलावट नहीं है। जबकि बादाम नकली होगा तो उसका चूरा एकदम रुखा होगा और उसमें अजीब सी गंध होगी।
ये भी पढ़ें: पिस्ता खरीदते वक्त इन बाइंग टिप्स की लें मदद, नहीं होगी चुनाव करने में परेशानी

जलाकर देखें
इसके लिए आपको एक बादाम लेकर उसे जलाना है। अगर बादाम से नेचुरल खुशबू आ रही है तो वह शुद्ध है। वहीं अगर प्लास्टिक जैसी गंध आ रही है तो बादाम में मिलावट की गई है।
ये भी पढ़ें: मार्केट से अच्छे अखरोट खरीदने के टिप्स एंड ट्रिक्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।