Gardening Tips: मार्केट में ऐसी बहुत सी सब्जियां होती हैं, जो कि केवल बारिश के मौसम में कुछ समय के लिए ही आती हैं। उन्हीं में एक सब्जी का नाम करौंदा है। लाल और सफेद रंग के खट्टे करौंदे खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इससे सब्जी और अचार के अलावा कई डिशेज बनाई जाती हैं। करौंदा कई प्रकार के पोषक-तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इस सब्जी का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अधिकतर घरों में आपको करौंदे का पौधा या पेड़ लगा हुआ नजर आ जाएगा। इस प्लांट को आप गमले और जमीन कहीं भी लगा सकती हैं। यह प्लांट कांटेदार होता है।
अगर आपके घर में करौंदे का पेड़ लगा है और उसमें फल, फूल नहीं लगने के साथ वो बढ़ भी नहीं रहा है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में करौंदे के पेड़ की केयर करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसको आगरा में मेरी कॉलोनी में आने वाले माली रामवीर प्रसाद ने हमारे साथ शेयर किया है। यदि आप माली की बताई इन तरीकों से अपने करौंदे के प्लांट की केयर करेंगी तो फल और फूलों से डाली भर जाएगी और साथ ही पौधा तेजी से बढ़ेगा।
करौंदे के पौधे की ग्रोथ के लिए टिप्स
आप नीचे बताए जा रहे हैं इन टिप्स की मदद से अपने करौंदे के पौधे की देखभाल कर सकती हैं। माली द्वारा बताए गए यह सभी टिप्स बेहद आसान हैं।
करौंदे के पौधे में डालें यह खाद
यदि आपके घर में भी गमले या जमीन में करौंदे का पौधा लगा है तो आप उसमें खाद तो जरूर डालती होंगी। आपको यदि अपने प्लांट की ग्रोथ देखनी है तो आप उसमें नीम की खली, गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट और केले के छिलकों की खाद बनाकर मिट्टी की गुड़ाई करके डालें। केले के छिलकों पोटेशियम और फॉस्फोरस पौधों की ग्रोथ के लिए बेस्ट रहता है।
करौंदे के पौधे की प्रूनिंग जरूरी
जिस तरह प्लांट्स के लिए खाद, पानी और धूप जरूरी होती है। ठीक उसी तरह प्रूनिंग करना भी एक जरूरी काम होता है। यदि हम समय पर पौधों की कटाई-झटाई नहीं करते हैं तो उनकी ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में आपको करौंदे के प्लांट की नीचे की ओर से कटाई करना शुरू करना है। आपके प्लांट में जो भी डाली एक्स्ट्रा है या फिर ज्यादा झुक गई है उसको आप निकालकर अलग कर दें। इससे पौधा तेजी से बढ़ने लगेगा और उसमें नई पत्तियां और डाली आने लगेंगी।
नेचुरल माइक्रोबियल टॉनिक बनाएं
यदि आपको करौंदे की ग्रोथ देखनी है तो आपको छाछ और गुड़ का यूज करना है। यह दोनों चीजें प्लांट के लिए एक नेचुरल माइक्रोबियल टॉनिक का काम करेंगी। इसके लिए आपको मिट्टी में छाछ और गुड़ को डालकर घोल लेना है। अब इस पानी को करौंदे के प्लांट की मिट्टी में डालना है। इससे मिट्टी में सूक्ष्मजीवी पैदा होंगे जिससे जड़ें मजबूत होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद आपका प्लांट तेजी से ग्रोथ करने लगेगा।
ये भी पढ़ें:करौंदे के पौधे की ऐसे करें देखभाल, मिलेंगे ढेरों फल और फूल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों