Long Pepper Plant: घर पर आसानी से आप भी लगा सकते हैं पिप्पली का पौधा, बस जान लें सही तरीका

How To Grow Long Pepper Plant: पिप्पली यानी लॉन्ग पीपर को घर में ही उगा कर आप कमाई भी कर सकते हैं। खास बात यह है इसे आप गमले में ही उगा जा सकते हैं। चलिए हम आपको इसके लिए सही तरीका बताते हैं।
How To Grow Long Pepper Plant

पिप्पली, अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है। यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ ठंड के मौसम में बॉडी को गर्म रखने का भी काम करता है। आप चाहें तो अपने घर पर भी इसके पौधे को आसानी से लगा सकते हैं। इस पौधे को घर पर उगाना न केवल आपके किचन गार्डन को सुंदर बनाएगा, बल्कि आप खाने में ताजी पिप्पली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।ऐसे में, अगर आप यह सोच रहे हैं किघर पर पौधा कैसे लगाया जा सकता है, तो आपको इसके लिए बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।आइए जानते हैं कैसे आप घर पर आसानी से पिप्पली का पौधा आप कैसे लगा सकते हैं।

पिप्पली के पौधे को लगाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • पिप्पली के बीज- आप किसी भी नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर से पिप्पली के बीज खरीद सकते हैं।
  • गमला- पिप्पली का पौधा लतादार होता है, इसलिए एक बड़ा और गहरा गमला चुनें।
  • मिट्टी- अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का उपयोग करें। आप बाजार से तैयार मिट्टी भी खरीद सकते हैं।
  • खाद- पौधे के विकास के लिए जैविक खाद का उपयोग करें।
  • छोटा डंडा- पिप्पली की लता को सहारा देने के लिए।

पिप्पली का पौधा कैसे लगाएं?

Long pepper plant growth

  • इसके लिए सबसे पहले पिपली के बीजों को तैयार करें। बीजों को पानी में 24 घंटे के लिए भिगो दें।
  • अब, गमले को तैयार करने के लिए इसके तले में छेद कर दें ताकि पानी निकल सके। गमले को मिट्टी से भर दें।
  • मिट्टी में छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर बीजों को बोएं और हल्के से मिट्टी से ढक दें।
  • मिट्टी को हल्का नम रखें।
  • पौधे को धूप वाली जगह पर रखें।
  • जैसे-जैसे पौधा बढ़ेगा, उसे डंडे के सहारे बांधें।

पिप्पली के पौधे की ऐसे करें देखभाल

Long pepper plant

  • पौधे को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो।
  • हर 15 दिन में एक बार जैविक खाद दें।
  • जब पिप्पली के फल पक जाएं तो उन्हें तोड़ लें।
  • पिप्पली का पौधा थोड़ा धीरे बढ़ता है।
  • पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए जैविक कीटनाशकों का उपयोग करें।
  • अगर आप पिप्पली के पौधे को लगाने में कोई समस्या आ रही है, तो आप किसी नर्सरी या कृषि विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-क्या आपको पता है घर पर इन आसान स्टेप्स में उगा सकते हैं लौंग का पौधा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP