Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:15 AM IST

Jasminum Auriculatum: घर आंगन को खुशबू से महका देगा ये फूल, जानें लगाने का सही तरीका

जूही का फूल जिसे मालती और अंग्रेजी में जैस्मिन के नाम से जाना जाता है। यह फूल रात में खिलता है और बेहद सुगंधित होता है। इस फूल के नाम से भारत में बहुत सी लड़कियों का नाम है।  
Updated:- 2023-09-25, 20:00 IST
image

Gardening Tips: जूही का फूल जिसे जैस्मिन, मालती और चमेली समेत कई नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में जूही को Jasminum auriculatum के नाम से जाना जाता है। जूही या जैस्मिन के नाम से मशहूर इस फूल के नाम का अर्थ है सुगंधित फूल। बहुत सी भारतीय लड़कियों का नाम इस फूल के नाम से रखा जाता है। जूही भारत में एक प्रचलित नाम है। यह इंडोनेशिया और पाकिस्तान का राष्ट्रीय फूल है और हिमालय के दक्षिणावर्ती प्रदेश को जूही फूल का मूल स्थान माना जाता है। जूही के फूल की लगभग 200 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं। बालकनी या गार्डन पर जूही के फूल लगाएं और पूरे घर को इसकी खुशबू से महकाएं।

जूही के फूल के बारे में

जूही का फूल छोटे-छोटे सफेद रंग के रात में खिलते हैं। इसकी सुगंध इतनी बढ़िया होती है कि रात में खिलने के बाद आसपास की सभी जगहों में फैल जाती है। यह फूल पेड़ या पौधे में नहीं बल्कि लता या बेल के रूप में होती है। कई जगहों पर इस फूल को चमेली के नाम से भी जाना जाता है। जूही की लता बहुत घनी होती है। पहले यह पतली सी बेल की तरह बढ़ती है और बड़ी होने के बाद इसकी ग्रोथ रुक जाती है और एक ही जगह पर बढ़ती है। यह फूल दिन ढलने के बाद शाम में 6-8 बजे तक गुच्छों में खिल जाती है। 

जूही के फूल को कैसे लगाएं

juhi flower

जूही के फूल लगाने के लिए आपको जड़ वाले छोटे पौधे चाहिए होंगे। जिसे आप मानसून में जमीन या फिर बड़े गमले में लगाएं। इस फूल के बेल बड़े होने के बाद इसे लगातार काटते हुए मनचाहा आकार दे सकते हैं। अच्छी मिट्टी और उसकी समय-समय पर रोपड़ के अलावा जूही के लता या बेल (मधुमालती का फूल कैसे लगाएं) को ज्यादा कुछ खास देखभाल की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो खाद में गोबर और रोजाना पानी डालकर जूही के बेल को बढ़ा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: वजन कम करने वाले इन 4 पौधों को आप भी गार्डन में जरूर लगाएं

जूही फूल का उपयोग

juhi flower growing tips

आयुर्वेद में जूही के फूल को ताजगी और शांति प्रदान करने वाला फूल माना गया है। इस फूल की खुशबू से व्यक्ति का मन शांत होता है और डिप्रेशन और मानसिक परेशानी से राहत (मानसिक परेशानी से राहत कैसे पाएं) मिल सकती है। जूही या जैस्मिन के फूल का उपयोग तेल और शैंपू बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही अरोमाथैरेपी और शारीरिक दर्द से जुड़ी परेशानी से राहत के लिए जूही के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग जूही के खुशबूदार फूल से चाय बनाकर भी पीते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Rose Plant: गुलाब के पौधे को फटाफट ग्रो करना है तो इन टिप्स की लें मदद

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।