Coriander Growing Tips: खाद डालने के बाद भी गमले में नहीं उग रहा है धनिया, तो करें ये 3 उपाय

अगर आप अपने घर में मात्र 3 दिनों में धनिया के पत्ते उगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

 
grow coriander seeds

धनिया एक ऐसी चीज है, जिसे हर खाने में सजाने और स्वाद बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। धनिया से कई तरह की डिशेज बनती है। महिलाओं को धनिया खरीदने में तब खुशी मिलती है, जब सब्जी वाले भैया उन्हें धनिया सब्जी के साथ फ्री में दे देते हो।

अब ऐसा बहुत कम होता है, क्योंकि अब लोगों को धनिया फ्री में नहीं मिलती, उन्हें इसके लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में लोगों ने अब घर में ही अपने गार्डन में धनिया उगाना शुरू कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद उनके गार्डन में धनिया का पौधा सही से नहीं उग रहा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आपके गार्डन में धनिया के पत्तों की भरमार हो जाएगी।

धनिया उगाने का सबसे अच्छा समय

coriander seeds

धनिया का पौधा अगर आप अपने घर के गार्डन या गमले में लगाने जा रहे हैं, तो आपको मौसम का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि धनिया ज्यादा गर्मी और ज्यादा सर्दी नहीं सह सकता। इसलिए अगर आप धनिया सर्दियों के मौसम में उगा रहे हैं, तो कोशिश करें कि इसे गार्डन में लगाने की बजाय गमले में उगाएं, इससे आप रात में गमले को घर में अंदर रख सकते हैं, जिससे धनिया का पौधा ठंड से खराब न हो।

इसके अलावा अगर आप गार्डन में लग रहे हैं, तो आप धनिया के पौधे के दोनों तरफ एक डंडी लगाकर इसके ऊपर एक कपड़ा या प्लास्टिक लगा सकते हैं। इससे पौधे पर ओंस नहीं पड़ेगी और यह ठंड से बचा रहेगा। धनिया उगाने के लिए अभी का मौसम सबसे अच्छा है। (पहली बार ऐसे उगाएं करी पौधा)

इसे भी पढ़ें-घर में तुलसी के पौधे को हमेशा रखें हरा भरा, बस ये आसान तरीका आएगा काम

धनिया उगाने के लिए सही गमला

dhaniya ghar me kaise ugaye

अगर आप छोटे से गमले में धनिया उगाने की कोशिश कर रहे है, तो इसे उगाना मुश्किल हो सकता है। इससे आपको एक बार धनिया के पत्ते तो मिल जाएंगे, लेकिन इसके बाद गमले में धनिया नहीं आएगा। इसलिए आपको एक बड़े आकार का बर्तन, गमला या कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे ज़रूर पढ़ें-पौधों में चाहिए ज्यादा फल और फूल तो अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक्स

पानी का ध्यान रखें

dhaniya kaise ugaye

अब आप कंटेनर में मिट्टी भरें और इसमें पानी डालें। ध्यान रखें कि आपको मिट्टी में उतना ही पानी डालना है जिससे मिट्टी गिली हो जाए और नम रहें। अब आप इसपर धनिया के बीज चारों तरफ डालें और इसे मिट्टी से फिर से ढक दें। आप चाहें, तो मिट्टी के अंदर हाथ डालकर भी बीज लगा सकते हैं। (पौधों में ग्रोथ के लिए करें ये काम)

पौधा घर में ऐसी जगह रखें

dhaniya ugaye

अगर आप पौधे को हमेशा छांव में रखते हैं, तो आपके घर का धनिया का पौधा नहीं उगेगा। इसके लिए आपको इसे ऐसी जगह रखना चाहिए, जिससे इसे धूप मिलती रहे। साथ ही, हर दिन आप पौधे में स्प्रे बोतल की मदद से पानी डालते रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP