herzindagi
how to grow coriander in  days

बिना मिट्टी के भी उगा सकते हैं धनिया, जानें कैसे

धनिया का उपयोग हम रोजाना सब्जी से लेकर चटनी और सलाद के लिए करते हैं। ऐसे में यदि एक दिन धनिया ना हो तो भोजन का स्वाद अधूरा लगता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको बिना मिट्टी के धनिया उगाना सिखाएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-24, 19:15 IST

Gardening Ideas: धनिया का उपयोग सभी घरों में रोजाना किया जाता है, बारिश के दिनों में अक्सर धनिया के दाम बढ़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बढ़े हुए धनिया के दाम के बीच घर पर धनिया लगाने की एक जबरदस्त ट्रिक के बारे में बताएंगे। इस तरीके से धनिया उगाने के लिए आपको मिट्टी की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। आप पानी और बीज की मदद से सुंदर धनिया के पौधे उगा सकती हैं। इस तरीके को  Hydroponic System कहा जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ सब्र करना पड़ता है बाकी आपका पौधा घर पर बिना मिट्टी के तैयार हो जाता है।

Hydroponic System से घर पर उगाए बिना मिट्टी के धनिया

gardening

धनिया के पौधे को उगाने के लिए सामग्री 

  • धनिया के बीज
  • पुरानी जालीदार टोकरी
  • चौड़ी बाल्टी, बर्तन या टब
  • लिक्विड फर्टिलाइजर

कैसे उगाएं बिना मिट्टी के धनिया का पौधा

home gardening

  • सबसे पहले धनिया के बीज को दो टुकड़ों में तोड़ लें ताकि अच्छे से जड़ आए और पौधे जल्दी तैयार हो।
  • अब एक रात पहले धनिया के बीज (धनिया के बीज के फायदे) को पानी में भिगोकर रखें ताकि बीज जल्दी Germinate हो जाए।
  • अब एक बर्तन या बकेट में पानी भरें और उसके जालीदार टोकरी रखें। 
  • टोकरी में धनिया के भिगे हुए बीज डालकर रखें।
  • बीज में पानी टच हो इतना आपको बकेट या टब में पानी डालना है।
  • सभी बीज को एक साथ नहीं डालना है इसे एक हफ्ते के अंतराल में तीन बार डालना है।
  • अंतराल में बीज डालने से आप तीन बार धनिया (धनिया की चटनी की रेसिपी) के अलग अलग फसल ले पाएंगी।
  • 15-20 दिन में आप धनिया के पानी को बदलते रहें और उसमें लिक्विड फर्टिलाइजर डालें।
  • मार्केट में आपको  Hydroponic System खेती के लिए कई तरह के लिक्विड फर्टिलाइजर मिल जाएंगे।
  • धनिया का फसल 45-50 दिन में अच्छे से काटने के लिए तैयार हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें:  Gardening Tips: शमी पौधे की ग्रोथ के लिए 3 बेस्ट खाद, नर्सरी वाले भी आपको नहीं बताएंगे

Hydroponic System में धनिया लगाने के लिए टिप्स

kitchen gardening

यदि आपको लग रहा है कि आप अपने धनिया की खास देखभाल नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने धनिया की टोकरी में टिशू पेपर के कुछ टुकड़ों को भिगोकर बीज के ऊपर रखें। बीज के ऊपर शुरुआत में टिशू पेपर रखने से बीज में नमी बरकरार रखती है और धनिया के ग्रोथ में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आती है।

यह विडियो भी देखें

गर्मी के दिनों में धनिया के पौधे को धूप में न रखें, नहीं तो ये मुरझा जाएंगे।

सर्दी में धनिया को भरपूर धूप दिखाएं और बारिश के दिनों में ज्यादा पानी से धनिया को बचाएं नहीं तो ये सड़ जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें:  Satyanashi Plant: क्या है सत्यानाशी पौधा, जानें इसके बारे में विस्तार से

 

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।