herzindagi
Growing Bottle gourd

Gardening Tips: घर में उगानी है लौकी तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

Bottle Gourd- बिना केमिकल्स के खुद से उगानी है लौकी तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं। ऐसे में आप अपने घर के छोटे से गमले में भी लौकी को उगा सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-09-01, 10:36 IST

Bottle Gourd- लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका रोजाना सेवन करने से आपको काफी लाभ मिलता है। हालांकि बाजार में मिलने वाली लौकी से ज्यादा अच्छा खुद की खेती की हुई होती हैं। ऐसे में अगर आपको ऑर्गेनिक सब्जी खाना पसंद हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से अपने घर में ऑर्गेनिक सब्जी उगा सकती हैं। 

ज्यादातर लोगों को लगता है कि छोटे घरों में सब्जियां नहीं उगाई जाती हैं। ऐसा अगर आपको लगता है तो आप गलत हैं। आप चाहे तो छोटे घरों में भी सब्जियों की उगाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं लौकी को घर की बालकनी में लगाने के कुछ आसान हैक्स। 

लौकी उगाने के हैक्स

how to grow bottle gourd at home

  • पॉटिंग करने से पहले पॉटिंग मिक्स बनाना होगा। जिसके लिए आपको मिट्टी, रेत और सड़ी हुई गोबर की खाद बना सकते हैं।
  • पॉटिंग मिक्स को एक बड़े से गमले में डालें और पानी छिड़कें।
  • लौकी का बीज सही चुनाव करें और मिट्टी में आधा इंच छेद कर बीज लगा दें।
  • बीज लगाने के बाद पानी छिड़कें, बीज के अंकुरित होने तक आपको समय- समय पर पानी डालते रहना है।
  • 6 दिनों के बाद बीज अंकुरित हो जाते हैं इसके बाद गमले को धूप में रखें।
  • लौकी का पौधा 12 दिनों के बाद बढ़ने लगेगा। 
  • पानी के साथ जैविक खाद भी आपके पौधे के लिए जरूरी हैं।
  • इसकी बेल काफी जल्दी बढ़ती हैं ऐसे में इसे आप रस्सी से बांध दें। 
  • पौधे को कीड़ों से बचाना काफी ज्यादा जरूरी है, ऐसे में आप होममेड कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  लौकी की सब्जी से पाएं पेट की चर्बी से छुटकारा: जानें ये वजन घटाने के उपाय

लौकी लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप हमारे और से बताई गई चीजों को फॉलो करती हैं तो आपके पौधे का ग्रोथ जल्दी बढ़ेगा और लौकी एक महीने के अंदर ही आपको पौधे में लगने लगेगी। घर में गमले में अगर आप लौकी का पौधा उगा रही हैं तो गमलें का साइज बड़ा होना चाहिए। इसके अलावा  समय- समय पर पानी डालते रहना है। ताकि पौधा जल्दी और अच्छा हो सकें। (इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल)

इसे भी पढ़ें: एक या दो नहीं लौकी से बना सकते हैं कई स्वादिष्ट डिशेज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।