होम गार्डन में ऐसे लगाएं बेलपत्र का पौधा

सावन के महीने में आप भी शिव की पूजा करने के लिए बेलपत्र का इस्तेमाल करते होगे। ऐसे में आप चाहे तो बेलपत्र का पौधा घर में लगा सकते हैं।   
Updated:- 2024-08-04, 08:48 IST
image

बेलपत्र का इस्तेमाल आप भी सावन में शिव जी की पूजा करने के लिए करते होगें। भगवान शिव को बेलपत्र काफी ज्यादा पसंद है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी बेलपत्र का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप चाहे तो होम गार्डन में बेलपत्र का पौधा भी लगा सकते है। इससे आपके बगीचे की सुंदरता भी बढ़ती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि होम गार्ड में बेलपत्र का पौधा कैसे लगाया जाए।

आवश्यक सामग्री

should we keep bel patra plant on terrace

  • बेलपत्र का पौधा या बीज
  • अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी
  • गोबर की खाद या कम्पोस्ट
  • पानी
  • गमला 

बेलपत्र का पौधा लगाने का तरीका

  • मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाकर इसे गमले में डाल दें।
  • गमले के निचले हिस्से में थोड़ी कंकड़ डालें 
  • मिट्टी में एक गड्ढा बनाएं और पौधे की जड़ को उसमें रखें।
  • मिट्टी से ढक दें और हल्के हाथ से दबा दें।
  • यदि आप बीज से पौधा उगाना चाहते हैं, तो बीज को मिट्टी में 1-2 इंच गहरा लगाएं।
  • इसके बाद मिट्टी से बीज को ढक दें।
  • पौधा लगाने के तुरंत बाद पानी दें ताकि मिट्टी और पौधा सेट हो सकें। 

इसे भी पढ़ें :  बेलपत्र को किन-किन स्थानों पर रखना माना जाता है शुभ?

किन बातों का ध्यान रखें

  • बेलपत्र का पौधा धूप में अच्छा बढ़ता है, ऐसे में गमले को धूप में रखें। 
  • पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए नीम का तेल का इस्तेमाल करें।
  • पौधे के आसपास खरपतवार न उगने दें, इससे आपका पौधा खराब होगा। 
  • बेलपत्र का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय मानसून का होता है। 

इसे भी पढ़ें : Sawan 2024: इस सावन बेलपत्र से आप भी अपने घर को दें डिफरेंट लुक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।