kya ghar ki chat pr bel patra ka paudha rakh sakte hain

क्या घर की छत पर रख सकते हैं बेलपत्र का पौधा?

आप में से बहुत से लोगों ने पौधों को घर की छत पर रखा होगा। वास्तु शास्त्र कहता है कि कुछ पौधों को घर की छत पर रखना अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ पौधों को घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2024-05-20, 16:53 IST

Ghar Ki Chat Par Bel Patra Ka Paudha Rakhne Se Kya Hota Hai: हिन्दू धर्म में कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इन पौधों को लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही, इन पौधों को घर में लगाने से पारिवारिक शांति भी स्थापित होती है। हालांकि यह भी माना गया है कि घर में इन पौधों को लगाते समय वास्तु नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए नहीं तो अशुभता घर में प्रवेश कर जाती है और वास्तु दोष भी लगता है।

ऐसा ही एक वास्तु तर्क है पौधों को घर की छत पर रखने से जुड़ा। आप में से बहुत से लोगों ने पौधों को घर की छत पर रखा होगा। वास्तु शास्त्र कहता है कि कुछ पौधों को घर की छत पर रखना अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ पौधों को घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। ठीक ऐसे ही कई लोग घर की छत पर बेलपत्र का पौधा रखते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर घर की छत पर बेलपत्र का पौधा रखना सही है या नहीं। 

क्या घर की छत पर बेलपत्र का पौधा रखना शुभ है?

should we keep bel patra plant on terrace

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेलपत्र के पौधे में वास्तु शास्त्र के देवता माने जाने वाले भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में बेलपत्र के पौधे को हमेशा घर के अन्दर ही स्थापित करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: घर में कहां मोरपंख रखने से होता है धन लाभ?

इसके अलावा, घर की छत पर राहु का अधिकार माना गया है। ऐसे में छत पर बेलपत्र का पौधा रखने से इसकी शुभता नष्ट हो जाती है। बेलपत्र को छत पर रखने से इसकी शुभता नष्ट होती है। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेलपत्र को घर की छत पर रखने से वास्तु दोष पैदा होता है। जहां घर में वास्तु दोष के कारण बरकत रुक जाती है, वहीं, छत के वास्तु दोष से राहु खराब होता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर की छत पर बेलपत्र का पौधा लगाना सही है या नहीं और क्या है इसके पीछे का वास्तु तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;