बारिश और ह्यूमिडिटी के कारण कपड़ों से आने लगी है गंदी बदबू? इस 1 घोल से करें साफ...आएगी फ्रेश खुशबू

How To Remove Rain Odor From Clothes: क्या बारिश की वजह से आपके कपड़ों से भी अजीब-सी बदबू आने लगी है। इसे दूर करने के लिए आपको घर पर एक घोल बनाना होगा। इस फ्री के घोल से आपके कपड़ों की गंदी महक दूर होगी और उनसे फ्रेश स्मेल भी आएगी। आइए जानें, बरसात के दिनों में कपड़ों से आने वाली बदबू को कैसे दूर करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-18, 17:14 IST
How To Remove Rain Odor From Clothes

Why Do My Clothes Smell Bad After Rain: बरसात का मौसम आते ही गर्मियों से तो राहत मिल जाती है, लेकिन इसके साथ बहुत सारी समस्याएं भी आती हैं। बारिश के दिनों में धुले हुए, कपड़ों से अजीब-सी बदबू आने लगती है। कपड़ों को महंगे डिटर्जेंट से धोने से बाद भी उनकी गंदी महक दूर नहीं होती। अगर ऐसे बदबू वाले कपड़े पहनकर घर के लोग बाहर निकल जाए, तो शर्मिंदगी महसूस होती है। अगर किसी ने आपको कपड़ों की बदबू के लिए टोक दिया, तो इससे ज्यादा शर्मिंदा करने वाला कुछ नहीं होगा।

बारिश और ह्यूमिडिटी की वजह से अगर आपके कपड़ों से भी अजीब-सी गंध आने लगी है, तो आप इसे दूर करने के लिए घर पर ही एक घोल बना सकते हैं। इस एक घोल की मदद से आपकी एक बड़ी समस्या हल हो सकती है। इसे तैयार करने के लिए आपको बाजार से भी अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानें, बारिश में कपड़ों से आने वाली बदबू को कैसे दूर करें?

क्या-क्या चाहिए होगा?

  • शैंपू
  • बेकिंड सोडा
  • विनेगर
  • डिटर्जेंट

कपड़ों की बदबू दूर करने वाला घोल कैसे बनाएं?

How to make a solution to remove odor from clothes

अगर आपके कपड़ों से भी बारिश के दिनों में बदबू आने लगी है, तो उसे दूर करने के लिए आपको एक घोल तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले बाल्टी में शैपू का एक पाउच, बेकिंग सोडा, विनेगर और डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से बदबू को दूर करने वाला घोल तैयार हो जाएगा।

बारिश में कपड़ों की बदबू कैसे दूर करें?

How to remove the smell from clothes in the rain

बारिश के दिनों में आप अपने तैयार किए हुए, इस घोल में कपड़ों को धो सकते हैं। इसमें कपड़े धोने से किसी भी तरह की गंदी महक नहीं आएगी और कपड़े भी फ्रेश स्मेल करेंगे। घोल में पानी और कपड़ों को डालकर 10 मिनट भिगो लें। इसके बाद, पानी से इन्हें साफ करके आप छांव में भी सुखा सकते हैं। छांव में सूखने पर भी कपड़ों से गंदी महक बिल्कुल नहीं आएगी। आप चाहें, तो इस हैक को किसी भी मौसम में कपड़ों की महक को दूर करने के लिए आजमा सकते हैं।

यह भी देखें- वॉशिंग मशीन से कपड़े धोने के बाद आ रही है गंदी बदबू? इन दो चीजों के इस्तेमाल करें सफाई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP