बारिश के कारण आपके घर में भी घुसने लगे हैं चूहे? मारने की जगह इन चीजों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

Tips To Get Rid Of Rats From Home: बारिश के मौसम में अगर आपके घर में भी चूहों ने आतंक मचा दिया है, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।

rat in home
rat in home

बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़े के साथ घरों में चूहे भी घुसने लगते हैं, क्योंकि इस दौरान नालियों और सीवर में पानी ज्यादा भर जाते हैं, जिससे उन्हें रहने में दिक्कत होने लगती है और वो किसी न किसी के घर में घुस कर अपना डेरा बना लेते हैं। अगर आपके घर भी बारिश के मौसम में चूहे बार-बार आ जाते हैं या घर में अपना अड्डा जमाने लगे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप चूहों से बहुत जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको इसे मारने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

बारिश के मौसम में घर में चूहे क्यों घुसते हैं?

बरसात के दिनों में चूहे पानी से बचकर सूखा रहने के लिए अपना आशियाना ढूंढते हैं और इसी चक्कर में वे घरों में घुसने लगते हैं। घर में अपना ठिकाना बनाने के बाद वे कपड़े, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वायर आदि कई सारी जरूरी चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में कई लोग चूहों को मारने वाली दवाई दे देते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी कई सारे उपाय हैं, जिससे आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।

फिटकरी आएगा काम

alums uses and benefits

चूहे को घर से भगाने के लिए आप फिटकरी और पिपरमिंट को बराबर मात्रा में मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को घर के चारो कोनों में, कालीन के नीचे, दरवाजे की एंट्रेंस पर, या अन्य सूखी जगहों पर आप रात को सोने से पहले डाल दें। ऐसा करने से आपके घर में चूहे नहीं घुसेंगे।

इसे भी पढ़ें-घर में फिटकरी रखने से होते हैं ये 15 चमत्कार, आप भी जानें

नाली में डालें क्लीनिंग प्रोडक्ट

अगर घर की नालियों के पास चूहे के निकलने जितनी खुली जगह है, तो वहां पर क्लीनिंग प्रोडक्ट या साबुन का घोल डालें, ताकि नालियों में चिकनाई ना रहे। इसी के साथ फिटकरी और पिपरमिंट पाउडर के मिश्रण को भी नालियों में जरूर डालें। इससे चूहे घर में एंट्री नहीं लेंगे और आपको मानसून के दौरान कोई परेशानी भी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें-Ways to Remove Rat: चूहों को बिना मारे घर से ऐसे भगाएं

जाल या पिंजरे की लें मदद

Tips To Get Rid Of Rats From Home

आप चूहों को पकड़ने के लिए जाल या पिंजरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जाल में पनीर या मूंगफली का मक्खन जैसा चारा लगादें। इससे चूहे दौड़े-दौड़े अंदर आकर इसमें फंस सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-घर के दरवाजे के किनारों पर रखें ये 3 चीज, महक सूंघते ही दूर से भाग जाएंगे चूहे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP