मानसून में लाइट्स पर उड़ने वाली चीटियां लगती हैं तो फॉलो करें ये 4 घरेलू नुस्खे

मानसून में लाइट्स पर उड़ने वाली चीटियां लगती हैं तो इन 4 टिप्स को फॉलो करके आप भी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?  
Updated:- 2023-07-14, 17:09 IST
image

How To Get Rid Of Flying Ants From Home: इस समय देश के लगभग हर हिस्से में मानसून का मौसम है।  किसी राज्य में अधिक तो किसी राज्य में रिमझिम बारिश हो रही है।  

मानसून का मौसम बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन इस एक आम समस्या यह हो जाती है कि उड़ने वाले कीड़े-मकोड़े कुछ अधिक लगाने लगते हैं। बरसाती कीड़े-मकोड़े मानसून के घर के अंदर तक पहुंच जाते हैं। 

मानसून के समय उड़ने वाली चीटियां भी काफी अधिक लगती हैं। जब शाम और रात में लाइट्स जलती है, तो ये चीटियां लाइट्स के उड़ने लगती हैं और कई बार काट भी देती हैं। 

अगर आप भी मानसून के मौसम में लाइट्स के आसपास उड़ने वाली चीटियों से कुछ अधिक ही परेशान रहते हैं तो इन 4 घरेलू चीजों की मदद से उन्हें चंद मिनटों में भगा सकते हैं। 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें 

how to get rid of flying ants during monsoon

खाना बनाने, कपड़े से दाग को साफ करने, टाइल्स को साफ करने या फिर गार्डन से कीड़ों को दूर रखने के लिए आपने एक बार नहीं, बल्कि कई बार  बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आपको बता दें कि मानसून में उड़ने वाली चीटियां लाइट्स के आसपास कुछ अधिक ही लगती हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक कप पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसमें 1 चम्मच नमक या 1 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें। 
  • अब जिस स्थान और बल्ब या ट्यूबलाइट लगा है उस दीवार पर अच्छे से छिड़काव करके छोड़ दें। 
  • इसके तेज दुर्गन्ध से उड़ने वाली चीटियां कभी भी घर में नहीं लगेंगी। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में बाथरूम से नहीं आएगी सीलन की बदबू, फॉलो करें ये टिप्स 

लैवेंडर ऑयल का उपयोग करें 

how to get rid of flying ants from home

अगर आप घर को सुगंधित रखने के साथ-साथ मानसून में लगाने वाली चीटियों को भी दूर करना चाहते हैं, तो लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करना बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से मानसून में आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।  फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 3-4 कप पानी में 1/2 चम्मच लैवेंडर ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर लाइट्स के आसपास अच्छे से छिड़काव कर दें। 
  • तेज सुगंध के चलते उड़ने वाली चीटियां कभी भी नहीं लगेंगी। 
  • नोट: आप चाहें तो मिश्रण में कॉटन बॉल्स को भिगोकर भी बल्ब या ट्यूबलाइट के आसपास रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में किचन की अलमारी से आने वाली बदबू को दूर करने के टिप्स

 

नीम ऑयल का पेस्ट का करें इस्तेमाल 

ways to get rid of flying ants during monsoon with home remedies

उड़ने वाली चीटियों के अलावा अन्य कई बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए नीम का ऑयल या फिर नीम का पेस्ट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके कड़वेपन की वजह से चीटियां कुछ देर में भाग जाएंगी। फॉलो करें ये स्टेप्स-   

  • सबसे पहले 1 कप नीम के पत्ते को मिक्सी में डालें। 
  • अब इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छे से पीस लें और छान लें। 
  • इसके बाद इस मिश्रण में कॉटन बॉल्स को अच्छे से भिगोकर बल्ब या ट्यूबलाइट के आसपास दें।
  • नोट: आप चाहें तो 1 चम्मच नीम ऑयल में 1 कप पानी का मिश्रण बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।