गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को आसानी से साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

प्लास्टिक की कुर्सियां लगभग हर घर में होती हैं जिनका इस्तेमाल हर दिन होता है। घर के अंदर बैठना हो या फिर घर के बाहर बैठना हो अक्सर इन्हीं कुर्सियों का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन देखते ही देखते प्लास्टिक की कुर्सियां इतनी गंदी हो जाती हैं कि उन्हें कई बार घर के किसी कोने में भी रख देना पड़ता है क्योंकि, घर पर अगर कोई मेहमान आए और इन्हीं कुर्सियों को बैठने के लिए देते हैं तो फिर शर्म आती है।
इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन घरेलू टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
सबसे पहले करें ये काम
गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को साफ करना बहुत आसान काम है लेकिन, सफाई करने से पहले आपको 1-2 टिप्स को फॉलो करना चाहिए। जैसे-सबसे पहले कुर्सी पर नॉर्मल पानी का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे कुर्सी पर मौजूद गंदगी नरम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल ग्रास कारपेट की सफाई के लिए बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स
बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल
जी हां, जिस 1 चीज से कुर्सी की सफाई करने के बारे में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं उसका नाम है बोरेक्स पाउडर। इसके इस्तेमाल से काली हो गई प्लास्टिक की कुर्सी को आप चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। अगर घर पर बोरेक्स पाउडर नहीं है तो आप इसे किसी हार्डवेयर की दुकान से भी खरीद सकते हैं। सफाई के लिए फ़ॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 4-5 कप पानी में 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में 1 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स लें और स्प्रे बोतल में भर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण का छिड़काव कुर्सी के सभी हिस्सों पर अच्छे से कर दें।
- मिश्रण का छिड़काव करने के बाद स्क्रबर या पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- मिश्रण से साफ करने के बाद कुर्सी को पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज से लकड़ी का मंदिर हो जाएगा एकदम साफ, फॉलो करें ये टिप्स
बोरेक्स और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें इस्तेमाल
बोरेक्स और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का लिक्विड भी गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को एकदम नया बनाने के लिए एक बेस्ट उपाय हो सकता है। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड कुर्सी पर मौजूद किसी भी तरह के दाग को आसानी से साफ कर सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 3 कप पानी में 1 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ देर सेट होने के लिए छोड़ दें।
- लगभग 10 मिनट सेट होने के बाद स्प्रे बोतल में भरकर कुर्सी पर छिड़काव करें और स्क्रबर या पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
बोरेक्स और नींबू के रस का करें इस्तेमाल
जी हां, बोरेक्स और नींबू का रस भी प्लास्टिक की कुर्सी को चमकाने के लिए एक बेस्ट और सरल उपाय हो सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 3 कप पानी में 1 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में 2-3 चम्मच नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण का कुर्सी पर छिड़काव करके स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें।
- साफ करने के बाद कुर्सी को पानी से धो लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit:(@hometalk,amazonaws)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।