Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

घर के दरवाजों से आती है आवाज तो इन टिप्स की लें मदद

घर के दरवाजों से आने वाली आवाज एक समय के बाद बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस आर्टिकल में जानें कि आप इस आवाज को किन टिप्स की मदद से बंद कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-05-10, 11:51 IST
image

How to Fix Door Noice: हम अपने घर के हर एक हिस्से का ध्यान रखते हैं, लेकिन बावजूद इसके बहुत बार खिड़की-दरवाजों में समस्या हो जाती है। अब आप दरवाजों से आने वाली आवाज को ही देख लीजिये। एक समय के बाद दरवाजा बहुत शोर करने लग जाता है। आपके घर के दरवाजों में भी यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप कुछ टिप्स की मदद लें सकते हैं। इन टिप्स की मदद से दरवाजे से आने वाली आवाज बिल्कुल बंद हो जाती है।

साबुन का करें इस्तेमाल

how to fix home door

दरवाजे से आने वाली आवाज को फिक्स करने के लिए आप साबुन की मदद ले सकते हैं। बहुत बार दरवाजे में लगा ग्रीस खत्म हो जाता है जिस वजह से दरवाजा खुलते और बंद होते वक्त जरूरत से ज्यादा आवाज करता है। अगर आप दरवाजे के बीच में लगे हिस्से और नट पर साबुन लगा देंगे तो इससे दरवाजा ठीक हो जाएगा और चू-चू की आवाज नहीं करेगा। (कूलर की आवाज को कैसे करें ठीक)

इसे भी पढ़ेंः पंखे से आने वाली आवाज को करना है ठीक तो लें इन टिप्स की मदद

तेल लगाएं

घर को बनाते वक्त सभी हिस्सों में तेल डाला जाता है, जो एक समय के बाद खत्म हो जाता है। यह भी एक कारण है कि एक समय के बाद दरवाजा आवाज करने लग जाता है। इससे बचने का सही तरीका है कि आप एक कपड़े पर तेल लगातर दरवाजे के सभी कोनों पर उसे रब करें। 

पेंट करना भी है अच्छा ऑप्शन

how to door paint

दरवाजे से आने वाली आवाज को रोकने के लिए पेंट की मदद लें सकते हैं। ध्यान रखें कि आप जब भी दरवाजे पर पेंट करवाएं उसमें थोड़ा सा तेल डाल दे। इससे दरवाजे की चिकनाहट बनी रहती है। (चिपचिपे डिब्बे को साफ कैसे करें)

नट करें चेक 

नट में किसी तरह की खराबी होने की वजह से भी दरवाजा शोर करता है। अगर आपके दरवाजे से भी जरूरत से ज्यादा आवाज आ रही हैं तो आप नट चेक जरूर करें। 

इसे भी पढ़ेंः गंदे पंखे को चमकदार बनाने के लिए यूज करें ये होममेड क्लीनर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।