कूलर से आने वाली आवाज को करना है ठीक तो लें इन टिप्स की मदद

गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग घर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप कूलर की आवाज को बंद कर पाएंगे।   
Updated:- 2023-04-20, 10:19 IST
image

How Do I Reduce Cooler Noise: गर्मी के मौसम में हम सभी अपने घर में कूलर (Cooler) लगाते हैं। कूलर घर तो ठंडा कर देता है लेकिन बहुत ज्यादा आवाज करता है। इससे ना केवल सोने में परेशानी होती है, बल्कि कुछ लोगों का सिर भी दर्द होने लग जाता है। बता दें कि कूलर की जरूरत से ज्यादा आवाज करने के पीछे कुछ कारण होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप कूलर की आवाज को कम कर पाएंगे। 

ठीक से रखें कूलर 

tips to get rid of cooler noise

कई बार हम तो कूलर को ठीक से रखते हैं, लेकिन अलग-अलग कारणों की वजह से कूलर टेढ़ा हो जाता है। इस परिस्थिति में कूलर का बैलेंस बिगड़ जाता है। पानी का सारा भार एक ही तरफ पड़ता है और कूलर जरूरत से ज्यादा शोर करने लग जाता है। हमेशा कूलर के स्टैंड के नीचे मजबूत चीज रखें। साथ ही कूलर रखने की जगह भी उबड़-खाबड़ नहीं होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः पंखे से आने वाली आवाज को करना है ठीक तो लें इन टिप्स की मदद

नट तो नहीं हैं ढिले? 

कूलर के ब्लेड के नट ढीले होने के वजह से भी बहुत ज्यादा शोर होता है। यही कारण है कि आप जब भी कूलर लगाएं, कोशिश करें कि पहले ही सारे नट को चेक कर लें। ब्लेड्स के नट के साथ-साथ दरवाजों में किसी भी तरह की खराबी होने से भी कूलर जरूरत से ज्यादा शोर करता है।  (गर्मियों में कपड़े धोने और सुखाने के हैक्स)

पंखुड़ी करें साफ

कूलर की पंखुड़ियों पर समय-समय पर मिट्टी चढ़ जाती है जिसे साफ करते रहना चाहिए। एक समय के बाद मिट्टी का भारत पंखुड़ियों को प्रभावित करने लगता है जिससे ज्यादा आवाज आने लग जाती है। ज्यादा मिट्टी की वजह से पंखुड़ी तेड़ी भी हो सकती है। 

करें तेल का इस्तेमाल 

cooler noise hacks

इन सभी टिप्स के अलावा अगर आप कूलर के बलेड्स पर तेल लगा देंगे तो इससे भी पंखे की आवाज ठीक हो जाएगी। आपको बस कपड़े पर तेल लगाना है और उसे पंखे के ब्लेड्स पर रब करना है। इस ट्रिक से भी कूलर पहले के मुकाबले कम आवाज करता है।  

इसे भी पढ़ेंः इन 3 ट्रिक्स की मदद से गर्मी में कमरे को रखें ठंडा-ठंडा, कूल-कूल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: HerZindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।